Skip to content

मोदी संग प्रवासियों के विशेष कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रगान गाएगी रिया पवार

रिया पांच साल की उम्र से गा रही हैं। वह कई वर्षों से श्री हेमंत कुलकर्णी से हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत सीख रही हैं। इसके साथ ही वह बॉलीवुड और वेस्टर्न म्यूजिक भी सीखती हैं। उन्होंने मिस इंडिया टीन न्यू जर्सी 2021 का भी खिताब जीता हुआ है।

वाशिंगटन डीसी के रोनाल्ड रीगन बिल्डिंग में 23 जून को भारतीय प्रवासियों के कार्यक्रम के दौरान 16 वर्ष की भारतीय अमेरिकी रिया पवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने अमेरिकी राष्ट्रगान गाएंगी। प्रधानमंत्री मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और प्रथम महिला जिल बाइडेन के न्यौते पर अमेरिका आए हैं। 22 जून को मोदी के लिए राजकीय रात्रिभोज का आयोजन निर्धारित किया गया है।

इस यात्रा में प्रधानमंत्री मोदी 22 जून को कांग्रेस के संयुक्त सत्र को भी संबोधित करेंगे। वह भारतीय प्रवासियों के नेताओं की एक सभा को संबोधित करेंगे, जो 23 जून को वाशिंगटन स्थित रोनाल्ड रीगन बिल्डिंग एंड इंटरनेशनल ट्रेड सेंटर में आयोजित होगी। इस कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रगान गाने वाली भारतीय मूल की रिया कहती हैं कि इस अवसर के लिए अमेरिकी और भारतीय दोनों पक्षों को एक साथ देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं।

रिया के माता-पिता श्रद्धा और राहुल पवार वालचंदनगर और पुणे के रहने वाले हैं। 

रिया के माता-पिता श्रद्धा और राहुल पवार वालचंदनगर और पुणे के रहने वाले हैं। वह कई वर्षाें से न्यूजर्सी में रह रहे हैं। रिया पांच साल की उम्र से गा रही हैं। वह कई वर्षों से श्री हेमंत कुलकर्णी से हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत सीख रही हैं। इसके साथ ही वह बॉलीवुड और वेस्टर्न म्यूजिक भी सीखती हैं। रिया ने गायन के अलावा तीनों विधाओं में कई प्रतियोगिताएं जीती हैं। कुल मिलाकर रिया एक बहु-प्रतिभाशाली स्मार्ट लड़की है। उन्होंने मिस इंडिया टीन न्यू जर्सी 2021 का भी खिताब जीता हुआ है और अपने उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के कारण उन्हें 'ब्यूटी विद ब्रेन' कहा जाता है।

वह लड़कियों के बीच विज्ञान और प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने के लिए अपने पेजेंट मंच का उपयोग करती हैं और STEM में करियर बनाने के लिए अधिक लड़कियों को प्रेरित करती हैं। पीएम मोदी के सामने राष्ट्रगान गाने को लेकर रिया काफी उत्साहित हैं। वह प्रधानमंत्री से मिलने और भारत के लिए उनकी भविष्य की योजनाओं के बारे में अधिक जानने के लिए उत्सुक हैं। रिया ने दिखाया है कि कम उम्र में भी बहुत कुछ हासिल करना संभव है।

#PMModiAmericaVisit #NarendraModi #JoeBiden #IndiaAmeica #USCongress # #IndianDiaspora #Diaspora #Indian #NewIndiaAbroad #IndiaAbroad

Comments

Latest