Skip to content

रजनीकांत से लेकर चिरंजीवी तक, साउथ स्टार्स ने ऐसे दी भारत की आजादी की 75वीं सालगिरह की बधाई

भारत आज यानी 15 अगस्त को अपनी आजादी की 75वीं सालगिरह का जश्न मना रहा है। राजनेता से लेकर फिल्मी सितारे और आम आदमी तक इस मौके पर अपनी भावनाएं एक दूसरे से साझा कर रहे हैं और बधाई दे रहे हैं। दक्षिण भारतीय सिनेमा के बेहद लोकप्रिय स्टार्स ने भी देश और अपने फैंस को आजादी की शुभकामनाएं दी हैं।

भारत आज यानी 15 अगस्त को अपनी आजादी की 75वीं सालगिरह का जश्न मना रहा है। राजनेता से लेकर फिल्मी सितारे और आम आदमी तक इस मौके पर अपनी भावनाएं एक दूसरे से साझा कर रहे हैं और बधाई दे रहे हैं। दक्षिण भारतीय सिनेमा के बेहद लोकप्रिय स्टार्स ने भी देश और अपने फैंस को आजादी की शुभकामनाएं दी हैं।

सुपरस्टार रजनीकांत ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने फैंस से अपील की थी कि वह अपने घरों पर तिरंगा लहराएं। 15 अगस्त को उन्होंने एक ट्वीट में सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही उन्होंने जय हिंद और इंडिया एट 75 हैशटैग का उपयोग किया।

इसी तरह मेगास्टार चिरंजीवी ने ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट की और तेलुगू में बधाई संदेश दिया। इस तस्वीर में वह हैदराबाद में अपने घर पर तिरंगा को सलाम करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, कमल हासन ने तमिल भाषा में सभी को आजादी की बधाई दी। हासन फिलहाल अमेरिका में हैं।

बॉक्स ऑफिस पर सफलता के नए रिकॉर्ड बनाने वाली फिल्म 'आरआरआर' में नजर आए लोकप्रिय अभिनेता जूनियर एनटीआर ने एक ट्वीट में लिखा कि सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। जय हिंद। वहीं, आर माधवन, एसजे सुयश और अन्य हस्तियों ने भी देश को बधाई दी है।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर देश के नाम अपने संबोधन में उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया जिन्होंने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ जंग लड़ी थी और देश को आजाद कराने में अभूतपूर्व बलिदान दिया था। इस दौरान लोगों का उत्साह देखने लायक रहा।

मोदी ने कहा कि आजादी के इतने दशकों बाद दुनिया का भारत की ओर देखने का नजरिया बदल चुका है। अब दुनिया विभिन्न समस्याओं के हल की खोज भारत में करने लगी है। उन्होंने कहा कि यह परिवर्तन, सोच में यह बदलाव हमारी 75 साल की महत्वपूर्ण यात्रा का परिणाम है।

Comments

Latest