Skip to content

कत्ल का आरोपी 4 साल बाद भारत से गिरफ्तार, पुलिस ने रखा था 5 करोड़ का इनाम

राजविंदर सिंह पर साल 2018 में ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में एक समुद्र तट पर 24 साल की टोयाह कोर्डिंग्ले नाम की युवती की हत्या का आरोप है। वह ऑस्ट्रेलिया में बतौर नर्स काम करता था। वह ऑस्ट्रेलिया से भागते समय पत्नी, बच्चों और अन्य परिजनों को वहीं छोड़ आया था। ये सभी इनफिसिल शहर में रहते हैं।

लंबे वक्त से ऑस्ट्रेलियाई पुलिस से बचकर भाग रहे राजविंदर सिंह को आखिरकार दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है। पंजाब के रहने वाले राजविंदर सिंह पर साल 2018 में ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में एक समुद्र तट पर 24 साल की टोयाह कोर्डिंग्ले नाम की युवती की हत्या का आरोप है। पुलिस ने उस पर एक मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (लगभग 5 करोड़ रुपये) का इनाम घोषित कर रखा था।

राजविंदर सिंह को शुक्रवार को दिल्ली की अदालत में पेश किया गया। क्वींसलैंड पुलिस ने बताया कि उसके जल्द प्रत्यर्पण के लिए अदालत से गुहार लगाई जाएगी। भारत सरकार कुछ महीने पहले ही राजविंदर के प्रत्यर्पण को मंजूरी दे चुकी है। राजविंदर ऑस्ट्रेलिया में बतौर नर्स काम करता था। वह शादीशुदा था और उसके तीन बच्चे हैं। सभी इनफिसिल शहर में रहते हैं। उसके पिता अमर सिंह और साला हरप्रीत सिंह भी वहीं रहते हैं।

This post is for paying subscribers only

Subscribe

Already have an account? Log in

Latest