Skip to content

पिछले वर्ष सबसे अधिक भारतीयों ने छोड़ी नागरिकता, कारण अज्ञात

2020 में महामारी के कारण यह संख्या 85,256 देखने को मिली थी। हालांकि प्रतिबंधों में ढील के बाद 2021 में यह संख्या दोगुनी होकर 163,370 हो गई और 2022 तक बढ़कर 225,620 हो गई।

साल 2022 में कुल मिलाकर 2,25,620 भारतीयों ने अपनी नागरिकता छोड़ दी है। यह पिछले 12 सालों में अब तक वार्षिक स्तर पर सबसे अधिक है। भारत की संसद में केंद्र सरकार ने आंकड़े प्रस्तुत किए और बताया कि साल 2011 से 2022 तक 16.60 लाख लोगों ने भारतीय नागरिकता छोड़ दी है। यह जानकारी भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संसद में दी।

जयशंकर ने बताया कि नागरिकता छोड़ने वाले भारतीयों ने 135 देशों में नागरिकता ली है।

विदेश मंत्री एस जयशंकर हाल ही में संसद में 2011 से 2019 तक अपनी नागरिकता छोड़ने वाले भारतीयों की संख्या का डेटा बताया। यह डाटा वार्षिक आधार पर था। आंकड़ों के अनुसार प्रति वर्ष लगभग 1,20,000 से 1,44,000 भारतीयों ने नागरिकता छोड़ी है लेकिन 2020 में महामारी के कारण यह संख्या 85,256 देखने को मिली थी। हालांकि प्रतिबंधों में ढील के बाद 2021 में यह संख्या दोगुनी होकर 163,370 हो गई और 2022 तक बढ़कर 225,620 हो गई। 2011 में 1,20,923 नागरिकों की तुलना में यह संख्या साल 2022 में बढ़कर 2,25,620 हो गई है।

This post is for paying subscribers only

Subscribe

Already have an account? Log in

Latest