Skip to content

USA में भारतीय यात्रियों की बढ़ रही है संख्या, इस महीने में टूटा रिकॉर्ड

आंकड़ों के अनुसार जनवरी-मई 2023 के बीच कुल 6,43,270 भारतीय अमेरिका पहुंचे थे। इस अंतराल के बीच भारत यूके और जर्मनी के बाद तीसरे स्थान पर था। यह आंकड़ा साल 2019 (प्री-कोविड) में इसी अवधि के दौरान आए भारतीयों की संख्या से 6 प्रतिशत अधिक है।

Photo by Karl Callwood / Unsplash

संयुक्त राष्ट्र अमेरिका की यात्रा वालों में भारतीयों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। मई 2023 के आंकड़ों से पता चला है कि अमेरिका आगमन के लिहाज से भारतीय दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। मई के महीने में 1,99,364 भारतीय पर्यटक अमेरिका पहुंचे। यह जानकारी अमेरिका के नेशनल ट्रेवल एंड टूरिज्म ऑफिस (NTTO) द्वारा जारी की गई है।

जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार जनवरी-मई 2023 के बीच कुल 6,43,270 भारतीय अमेरिका पहुंचे थे। इस अंतराल के बीच भारत यूके और जर्मनी के बाद तीसरे स्थान पर था। यह आंकड़ा साल 2019 (प्री-कोविड) में इसी अवधि के दौरान आए भारतीयों की संख्या से 6 प्रतिशत अधिक है। NTTO का अनुमान है कि इस साल के अंत तक भारतीयों के आगमन का आंकड़ा साल 2019 के आंकड़े को ओवरटेक कर देगा।

Welcome to Las Vegas Sign
2022 में भारतीयों ने अपनी यात्रा के दौरान 13.3 बिलियन अमेरिकी डॉलर खर्च किए थे। Photo by David Lusvardi / Unsplash

बता दें कि साल 2022 में संयुक्त राज्य अमेरिका में 13 लाख की संख्या के साथ भारत छठे स्थान पर था जबकि खर्च करने के मामले में चौथे स्थान पर था। 2022 में भारतीयों ने अपनी यात्रा के दौरान 13.3 बिलियन अमेरिकी डॉलर खर्च किए थे।

दुनिया का तीसरे सबसे बड़ा नागरिक उड्डयन बाजार के रूप में भारत अपनी उड़ान क्षमताओं का तेजी से बढ़ा रहा है। इससे भारत और अमेरिका के बीच भी उड़ानों की संख्या में वृद्धि हुई है। अमेरिका के कई शहरों के लिए अब भारत से सीधी उड़ानें संचालित हो चुकी हैं। अमेरिका के अलावा मध्य पूर्वी, यूरोपीय और एशियाई एयरलाइंस देश में सुविधाजनक वन-स्टॉप सेवाएं प्रदान करती हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका भारतीय यात्रियों के लिए आकांक्षी और पसंदीदा लंबी दूरी की अवकाश यात्रा गंतव्य बना हुआ है।

#Indian #India #USA #IndiaUSAties #Travel #Travelling #Traveling #Traveller #UStravel #UStrip

Comments

Latest