Skip to content

अमेरिकी दंपति ने हिमाचल में 'आखिरी विदाई' के लिए दिया अनोखा दान, CM ने जताया आभार

दंपत्ति ने जून 2021 में हिमाचल के मंडी का दौरा किया था। तब उन्होंने लकड़ी आधारित हरित शवदाह गृह स्थापित करने की अपनी योजना के बारे में इलाके के लोगों और अधिकारियों से चर्चा की थी। दंपत्ति ने करीब 23 लाख रुपये दान भी दिए थे।

भारत के राज्य हिमाचल प्रदेश में जन्मे NRI दंपत्ति ने बीते दिनों एक ग्रीन क्रिमेटोरियम यानी हरित शवदाह गृह की स्थापना करवाई थी। उनके इस योगदान के लिए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने आभार व्यक्त किया है। फिलहाल यह दंपत्ति अमेरिका के बोस्टन में रहता है लेकिन इनकी पैदाइश हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की है।

ये दंपत्ति हैं पुष्प राज कपूर और प्रतिभा कपूर जिन्होंने हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में हरित शवदाह गृह की स्थापना करवाई है। पुष्प राज प्रोफेसर रहे हैं। वह साल 1992 में मंडी के वल्लभ गवर्नमेंट कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग से रिटायर हुए थे। उनकी पत्नी प्रतिभा कपूर सेवानिवृत्त शिक्षिका हैं। दंपत्ति ने शवदाह गृह के लिए कुल 25 लाख रुपये दान किए थे।

This post is for paying subscribers only

Subscribe

Already have an account? Log in

Latest