Skip to content

अमेरिका-भारत रिश्तों में 'नेक्स्ट बिग थिंग' बनेगी ये पहल, क्या चीन से है संबंध?

iCET की शुरुआत पर व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव काराइन जीन-पियरे से जब पूछा गया कि क्या यह पहल चीन को ध्यान में रखते हुए की गई है, तो उन्होंने कहा कि यह किसी एक देश के बारे में नहीं है।

अमेरिका और भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन और अजीत डोभाल

व्हाइट हाउस ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का मानना ​​है कि क्रिटिकल एंड इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज या iCET पर भारत और अमेरिका की पहल दोनों देशों के लिहाज से एक लोकतांत्रिक प्रौद्योगिकी पारिस्थितिक तंत्र (ईकोसिस्टम) बनाने के लिए महत्वपूर्ण है। iCET को दोनों देशों के संबंधों में 'नेक्स्ट बिग थिंग' के रूप में प्रचारित किया जा रहा है। हाल ही में व्हाइट हाउस में अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने भारतीय समकक्ष अजीत डोभाल के साथ मिलकर iCET लॉन्च किया।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव काराइन जीन-पियरे ने दैनिक मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि राष्ट्रपति का मानना ​​है कि यह पहल अमेरिका और भारत के लिए एक लोकतांत्रिक प्रौद्योगिकी पारिस्थितिक तंत्र बनाने और लोकतांत्रिक मूल्यों व लोकतांत्रिक संस्थानों की मजबूती के लिए महत्वपूर्ण है। इसीलिए हम इसे एक अहम पहल और भारत के साथ साझेदारी के रूप में देखते हैं।

This post is for paying subscribers only

Subscribe

Already have an account? Log in

Latest