Skip to content

बेंगलुरू के बाद अब भारत के इस शहर से एयर इंडिया की सैन फ्रांसिस्को तक सीधी उड़ान

एयर इंडिया ने इसी महीने की शुरुआत में भारत के बैंगलुरु से सैन फ्रांसिस्को के लिए उड़ानें शुरू की थीं। यह भी नॉन स्टॉप उड़ान है। जनवरी में भारत सरकार से एयर इंडिया का अधिग्रहण करने के बाद टाटा ग्रुप एयरलाइंस की सेवाओं और उड़ानों में लगातार वृद्धि कर रहा है।

टाटा ग्रुप की एयरलाइंस एयर इंडिया ने मुंबई और सैन फ्रांसिस्को के बीच सीधी उड़ान का संचालन शुरू कर दिया है। भारत के नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 15 दिसंबर को एयर इंडिया की इस फ्लाइट को हरी झंडी दिखाई। यह सेवा हफ्ते में तीन दिन उपलब्ध रहेगी।

जनवरी में टाटा ग्रुप ने भारत सरकार से एयर इंडिया का अधिग्रहण किया था। उसके बाद से ही एयरलाइंस की सेवाओं और उड़ानों की संख्या में लगातार वृद्धि की जा रही है। टाटा ग्रुप का लक्ष्य एयर इंडिया को जल्द से जल्द मुनाफे में लाने का है।

This post is for paying subscribers only

Subscribe

Already have an account? Log in

Latest