भारत को मंदिरों का देश कहा जाता है। यहां आपको हर गांव और शहर में मंदिर के दर्शन कर सकते हैं। इनके अलावा कई स्थलों पर प्राचीन मंदिर भी हैं, जिनका वर्णन भारत के प्राचीन ग्रंथों वेद और पुराणों में मिलता है। आज आपको उत्तर प्रदेश राज्य के वाराणसी स्थित भगवान शिव को समर्पित सबसे प्राचीन 'काशी विश्वनाथ मंदिर' के बारे में बताएंगे। धार्मिक नगरी वाराणसी के विश्वनाथ गली में पवित्र गंगा नदी के पश्चिमी तट पर यह पौराणिक मंदिर स्थित है। हर साल दुनियाभर के लाखों श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने के लिए आते हैं। यह मंदिर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है, इसलिए इसकी विशेष मान्यता है।
