Skip to content

न्यूजीलैंड में भारतीय डेयरी कर्मी की हत्या के बाद परिवार के लिए जुटाए 1 लाख डॉलर

जनक पटेल (34) की 23 नवंबर को ऑकलैंड के सैंड्रिंघम में लुटेरों ने चाकू से कई वार करके हत्या कर दी थी। पटेल के परिवार में अब उनकी पत्नी और माता-पिता बचे हैं। उनकी आर्थिक मदद के लिए 2 हजार से अधिक लोगों ने चंदा दिया है जिनमें से अधिकांश अज्ञात हैं।

न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में पिछले महीने मारे गए भारतीय डेयरी कर्मचारी के परिवार की आर्थिक मदद के लिए 1 लाख डॉलर से अधिक की राशि चंदे के रूप में जुटाई गई है। जनक पटेल (34) को 23 नवंबर को ऑकलैंड के सैंड्रिंघम में उनके कार्यस्थल रोज कॉटेज सुपररेट में लुटेरों ने चाकू से कई वार करके घायल कर दिया था। बाद में अस्पताल में उनकी मौत हो गई थी। इसके बाद न्यूजीलैंड में भारतीय मूल के कर्मचारियों और छोटे कारोबारियों ने राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन करके सुरक्षा की मांग की थी।

Change for Change
जनक पटेल के परिवार की मदद के लिए 2 हजार से अधिक लोगों ने चंदा दिया है जिनमें से अधिकांश अज्ञात हैं। Photo by Katt Yukawa / Unsplash

न्यूजीलैंड हेराल्ड ने खबर दी है कि जनक पटेल की पत्नी और माता-पिता की आर्थिक मदद के लिए 2 हजार से अधिक लोगों ने चंदा दिया है। इनमें से अधिकांश अज्ञात हैं। न्यूज़ीलैंड में डेयरी और कारोबारी समुदाय ने पटेल के परिवार की मदद के लिए जो अभियान शुरू किया था, उसमें 1 लाख डॉलर से अधिक की राशि जमा हो गई है। यह राशि पटेल के परिवार को दी जाएगी।

This post is for paying subscribers only

Subscribe

Already have an account? Log in

Latest