Skip to content

ट्विटर में बड़े पैमाने पर छंटनी ने एच-1 बी वीजाधारकों को बड़ी मुश्किल में डाला

रिपोर्ट के अनुसार ट्विटर में छंटनी से पहले लगभग 625 से 670 के बीच कर्मचारी एच-1बी वीजा वाले थे। कुल 7,500 कर्मचारियों वाली कंपनी में इनकी संख्या करीब 8 फीसदी थी। अब कंपनी ने 50 फीसदी कर्मचारियों की छुट्टी करने का फरमान जारी कर दिया है।

सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी ट्विटर में इन दिनों उथल-पुथल मची है। इसकी वजह हैं कंपनी के नए मालिक एलॉन मस्क। मस्क ने कई अप्रत्याशित फैसले लिए हैं जिनसे ट्विटर यूजर ही नहीं, कंपनी के कर्मचारी भी प्रभावित हैं। कहा जा रहा है कि मस्क ने कंपनी के लगभग आधे कर्मचारियों की छंटनी करने का फैसला किया है। इससे एच-1 बी वीजाधारक मुश्किल में फंस गए हैं। अब उन्हें 60 दिनों में अमेरिका में नई नौकरी खोजनी होगी या देश छोड़कर जाना होगा।

मस्क ने कई अप्रत्याशित फैसले किए हैं। इन फैसलों से ट्विटर यूजर ही नहीं कंपनी के कर्मचारी भी प्रभावित हुए हैं।

फोर्ब्स ने यूएस सिटीजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विसेज के डेटा के हवाले से बताया है कि छंटनी से पहले ट्विटर में लगभग 625 से 670 के बीच कर्मचारी एच-1बी वीजा वाले थे। कुल 7,500 कर्मचारियों वाली कंपनी में इनकी संख्या करीब 8 फीसदी थी। अब कंपनी ने 50 फीसदी कर्मचारियों की छुट्टी करने का फरमान जारी कर दिया है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कितने विदेशी कर्मचारियों की छंटनी की गई है।

This post is for paying subscribers only

Subscribe

Already have an account? Log in

Latest