Skip to content

कैपिटल हिल में 21 सितंबर को मनेगा इंडिया डे, NRI डॉक्टरों ने रखा विशेष आयोजन

अमेरिका में भारतीय मूल के फिजिशियन डॉक्टरों की संस्था AAPI ने भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर अमेरिकी संसद भवन परिसर में विशेष आयोजन की रूपरेखा तैयार की है।

अमेरिका में भारतीय मूल के फिजिशियन डॉक्टरों की संस्था AAPI ने भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर अमेरिकी संसद भवन परिसर में विशेष आयोजन की रूपरेखा तैयार की है। इसके तहत 21 सितंबर को वॉशिंगटन में कैपिटल हिल के अंदर स्पेशल सेलिब्रेशन किया जाएगा। अमेरिका में करीब सवा लाख डॉक्टरों की इस संस्था की तरफ से बताया गया कि ये समारोह कैपिटल हिल के सेनेट हार्ट बिल्डिंग में होगा। इसमें अमेरिकी सांसद भी हिस्सा लेंगे।

संस्था के प्रेसिडेंट डॉ. रवि कोल्ली ने बताया कि कैपिटल हिल में भारत की आजादी की सालगिरह का जश्न समारोह आयोजित करते हुए हमें गर्व महसूस हो रहा है। इस समारोह में अमेरिका के दर्जनों सांसद भी मौजूद रहेंगे। समारोह के दौरान कैपिटल हिल में अमेरिकी सांसदों के साथ संस्था के सदस्यों के वार्ता के कई दौर आयोजित किए जाएंगे। भारतीय राजदूत तरणजीत सिंह संधू की तरफ से स्वागत और डिनर का आयोजन भी किया जाएगा।

This post is for paying subscribers only

Subscribe

Already have an account? Log in

Latest