Skip to content

अगले महीने UNSC अध्यक्ष बनकर भारत देगा संयुक्त राष्ट्र को ये अनोखा उपहार

संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रूचिरा कंबोज ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के प्रतिष्ठित विशाल उत्तरी लॉन में यह प्रतिमा लगायी जाएगी। भारत की तरफ से संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में बतौर उपहार लगाई जाने वाली गांधी की पहली मूर्ति होगी।

न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय परिसर में पहली बार भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा लगाई जाएगी। अगले महीने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की अध्यक्षता भारत के पास रहने के दौरान ये प्रतिमा भेंट के तौर पर यहां स्थापित की जाएगी।

संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में गांधी की प्रतिमा का अनावरण 14 दिसंबर को किया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि अगले महीने विदेश मंत्री एस जयशंकर की संयुक्त राष्ट्र की यात्रा के दौरान इस आवक्ष प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। प्रसिद्ध भारतीय मूर्तिकार पद्मश्री सम्मानित राम सुतार ने यह मूर्ति बनायी है। सुतार ने ही गुजरात राज्य में दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टेच्यू ऑफ यूनिटी का डिजाइन तैयार किया था।

This post is for paying subscribers only

Subscribe

Already have an account? Log in

Latest