Skip to content

लंदन में बना इतिहास, टेम्स नदी पर नाव में निकली देवी दुर्गा की सवारी

लंदन की टेम्स नदी पर दो नौकाओं में देवी दुर्गा की प्रतिमाएं रखकर सवारी निकाली गई। ये नौकाएं वेस्टमिंस्टर पियर से डाउनस्ट्रीम तक गईं और वापस आईं। सैकड़ों लोगों ने इस नजारे को देखा। कोलकाता की दो प्रसिद्ध दुर्गा पूजा समितियों की तरफ से ये आयोजन किया गया।

Photo by Soumik Dey / Unsplash

भारत के कई इलाकों खासकर पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा का त्योहार बेहद धूमधाम से मनाया जाता है। इस बार यूनाइटेड किंगडम में भी यह पर्व बेहद उत्साह के साथ मनाया गया। वहां दुर्गा पूजा कार्निवाल के दौरान लंदन में थेम्स नदी पर उस समय इतिहास बन गया जब देवी दुर्गा की प्रतिमाओं को लेकर नौकाएं वेस्टमिंस्टर पियर से डाउनस्ट्रीम तक गईं और वापस आईं।

इन नौकाओं पर कोलकाता की दो प्रसिद्ध पूजा समितियों की तरफ से तैयार दुर्गा प्रतिमाएं रखी गई थीं। इस कार्निवाल को नदी के किनारे और विभिन्न जगहों से लंदन वासियों और पर्यटकों ने देखा। बंगाली डायस्पोरा के यूके में स्थित एक समुदाय हेरिटेज बंगाल ग्लोबल के प्रवक्ता ने बताया कि इन पूजा समितियों में से एक बागबाजार सरबोजोनिन है जो 100 साल से ज्यादा पुरानी है। ये अपनी पारंपरिक शबेकी प्रतिमा के लिए प्रसिद्ध है।  

This post is for paying subscribers only

Subscribe

Already have an account? Log in

Latest