Skip to content

साड़ी-बिंदी वाली महिलाओं को बनाता था निशाना, US पुलिस ने पकड़ा सीरियल स्नैचर

सैंटा क्लेरा काउंटी के डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी ने बताया कि आरोपी का नाम लाथन जॉन्सन है। वह कार में बैठकर आता था और महिलाओं के गले से नेकलेस झपटकर भाग जाता था। वह अब तक कम से कम 14 महिलाओं से 35 हजार डॉलर के गहने लूट चुका है।

कैलिफॉर्निया में पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जो दक्षिण भारतीय महिलाओं को चुन-चुनकर लूटता था। वह ऐसी उम्रदराज महिलाओं को ही निशाना बनाता था, जो साड़ी पहनती थीं और बिंदी लगाती थीं। वह ऐसी कम से कम 14 महिलाओं से 35 हजार डॉलर के गहने लूट चुका था।

सैंटा क्लेरा काउंटी के डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी ने बताया कि इस शख्स का नाम लाथन जॉन्सन है। उसकी उम्र 37 साल है। वह पाउलो आल्टो का रहने वाला है। वह कार में बैठकर आता था और महिलाओं के गले से नेकलेस झपटकर भाग जाता था। लूटपाट के दौरान वह महिलाओं को घायल भी कर देता था।

This post is for paying subscribers only

Subscribe

Already have an account? Log in

Latest