भारत के जम्मू-कश्मीर राज्य में देश का पहला केबल-स्टे रेलवे ब्रिज बनकर तैयार हो गया है। खबर है कि मई 2023 तक इसे चालू कर दिया जाएगा। इस ब्रिज का नाम अंजी खड्ड ब्रिज है। यह पहली बार होगा जब कश्मीर ट्रेन के माध्यम से देश के बाकी हिस्से से सीधे जुड़ेगा। बीते दिनों भारत के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसका निरीक्षण किया था।
दुनिया का सबसे ऊंचा रेल आर्क ब्रिज! चिनाब ब्रिज🌁 का निरीक्षण करते माननीय रेल मंत्री।#LinkInKashmir #ChenabBridge pic.twitter.com/kJntExfROu
— Northern Railway (@RailwayNorthern) March 26, 2023
रेल मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि यह ब्रिज जम्मू से लगभग 80 किलोमीटर दूर है और उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला लाइन का हिस्सा है। यह ब्रिज कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश जम्मू से जोड़ेगा। इसकी कुल लंबाई 725 मीटर है। यह अंजी नदी पर लगभग 331 मीटर ऊपर बना हुआ है।
इस नए ब्रिज कोकहा जा रहा है। दरअसल यह पहाड़ की चोटियों के बीच दुनिया की सबसे बड़ी रेलवे परियोजनाओं में से एक है। इस ब्रिज को 96 केबल तारों की मदद से साधा गया है। हालांकि पूरा ब्रिज केबल तारों पर नहीं टिका है। 725 मीटर में से 473 मीटर ही हिस्सा ब्रिज से सधा हुआ है।
Hon’ble PM Shri @NarendraModi has put a laser-sharp focus on the development of the country, the Chenab Bridge and tunnels are a few examples that will become the lifeline of Jammu and Kashmir: Hon’ble MR Shri @AshwiniVaishnaw pic.twitter.com/5fCAGFmVse
— Northern Railway (@RailwayNorthern) March 26, 2023
ब्रिज को कुछ इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह हर तरह के मौसम का सामना करने में सक्षम होगा। दिलचस्प बात यह भी है कि इसे बनाने की प्रेरणा, डिजाइन और तकनीक महाराष्ट्र के मुंबई के मशहूर बांद्रा-वर्ली सी लिंक से ली गई है।
रेलवे अधिकारियों की मानें तो यह मई 2023 तक तैयार हो जाएगा लेकिन उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला लाइन फरवरी 2024 तक चालू होने की उम्मीद है। निश्चित रूप से यह जम्मू कश्मीर के क्षेत्रों में यात्रियों को यात्रा का नया अनुभव प्रदान करेगा।