Skip to content

2022 में दुबई लॉटरी ने सबसे ज्यादा भारतीयों की किस्मत बदली, बनाया करोड़पति

साल 2022 का महजूज लॉटरी का पहला करोड़पति एक भारतीय ही बना था। 10 मिलियन दिरहम का इनाम राम नाम के शख्स को मिला था, वहीं 20 मिलियन दिरहम की प्रमोशनल लॉटरी भारत के ही दिलीप के नाम खुली थी। राम एक शेफ हैं जो बहुत ही साधारण परिवार से ताल्लुक रखते थे।

Photo by Austin Distel / Unsplash

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की मशहूर साप्ताहिक लॉटरी महजूज (mehzooz) की बदौलत सैकड़ों लोग लखपति-करोड़पति बन चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा संख्या भारतीयों की है। एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले दो साल में महजूज लॉटरी ने 31 लोगों को करोड़पति बनाया है। लॉटरी के तहत 350,000,000 दिरहम (7.87अरब रुपये) के इनाम दिए जा चुके हैं।

लॉटरी जीतने वाले 2,17,000 लोगों में भारतीय सबसे अधिक हैं।

लॉटरी जीतने वाले 2,17,000 लोगों में सबसे अधिक भारतीय हैं। इसकी एक वजह ये है कि यूएई और अन्य खाड़ी देशों में बड़ी तादाद में भारतीय मौजूद हैं और वो बार-बार लगातार लॉटरी में अपनी किस्मत आजमाते रहते हैं। साल 2022 में भारतीयों ने 85,000,000 दिरहम (लगभग 1.9 अरब रुपये) जीते। इनमें से चार भारतीय महजूज का सबसे बड़ा इनाम जीतने में कामयाब रहे और रातोंरात करोड़पति बन गए।

This post is for paying subscribers only

Subscribe

Already have an account? Log in

Latest