Skip to content

ब्रिटेन में ये वीजा लेने में सबसे आगे भारतीय, चीन को भी पीछे छोड़ दिया

ब्रिटेन के गृह मंत्रालय के लिए ऑफिस फॉर नेशनल स्टैटिस्टिक्स (ONS) द्वारा एकत्र आंकड़ों से पता चला है कि कुशल कामगार श्रेणी में भी भारतीयों को सबसे अधिक शीर्ष राष्ट्रीयता वीजा प्राप्त हुए हैं।

Photo by Casper Johansson / Unsplash

ब्रिटेन में पढ़ने के लिए आने वाले विदेशी छात्रों में सबसे ज्यादा भारत के स्टूडेंट हैं। ऐसा पहली बार हुआ है। इस मामले में भारत ने चीन को पछाड़ दिया है। यह इसलिए संभव हुआ क्योंकि पिछले कुछ वर्षों में भारतीय छात्रों को वीजा देने के मामलों में 273 प्रतिशत का उछाल आया है। इस स्थिति का खुलासा गुरुवार को जारी आधिकारिक आव्रजन आंकड़ों से हुआ है।

सितंबर 2022 तक मुख्य आवेदक के रूप में भारतीय नागरिकों को 127,731 (अध्ययन वीजा) वीजा दिए जा चुके हैं।Photo by Jonas Morgner / Unsplash

ब्रिटेन के गृह मंत्रालय के लिए ऑफिस फॉर नेशनल स्टैटिस्टिक्स (ONS) द्वारा एकत्र आंकड़ों से पता चला है कि कुशल कामगार श्रेणी में भी भारतीयों को सबसे अधिक शीर्ष राष्ट्रीयता वीजा प्राप्त हुए हैं। इस वर्ग में पिछले साल भारतीयों को 56,042 वीजा दिए गए थे। यही नहीं कुशल स्वास्थ्य कर्मियों के रूप में भी सर्वाधिक वीजा भारतीयों के ही खाते में गए हैं।

This post is for paying subscribers only

Subscribe

Already have an account? Log in

Latest