Skip to content

US OPEN में प्रन्यास्का ने गाया अमेरिकी राष्ट्रगान, प्रियंका ने क्या कहा?

प्रन्यास्का मिश्रा ने MLB, NBA, NHL और MLS खेलों के अलावा अमेरिका और ऑस्ट्रिया के बीच 2023 बिली जीन किंग कप क्वालीफायर मुकाबले के लिए भी अमेरिकी राष्ट्रगान गाया है। प्रियंक ने जवाब देते हुए लिखा कि प्रन्यास्का तुम अद्भुत थीं।

भारतीय-अमेरिकी फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में यूएस ओपन टूर्नामेंट में अमेरिकी राष्ट्रगान गाने वाली 9 साल की भारतीय मूल की लड़की प्रन्यास्का मिश्रा पर अपनी प्रतिक्रिया दी। दरअसल प्रन्यास्का ने बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को अपना आदर्श बताया था।

प्रन्यास्का मिश्रा ने बुधवार को एक्स पर लिखा था कि सभी ब्राउन गर्ल के लिए एक रोल मॉडल बनने के लिए प्रियंका चोपड़ा का धन्यवाद। मेरे लिए यह एक अविश्वसनीय क्षण था जब मैंने @usopen की शुरुआत में अमेरिका का राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। यह बाधाओं को तोड़ने और सपनों को पूरा करने की शक्ति का एक प्रमाण है।

प्रन्यास्का के इस पोस्ट पर गुरुवार को प्रियंक ने जवाब देते हुए लिखा कि प्रन्यास्का तुम अद्भुत थीं। आपको बता दें कि प्रन्यास्का मिश्रा ने MLB, NBA, NHL और MLS खेलों के अलावा अमेरिका और ऑस्ट्रिया के बीच 2023 बिली जीन किंग कप क्वालीफायर मुकाबले के लिए भी अमेरिकी राष्ट्रगान गाया है।

आपको बता दें कि बॉलीवुड कलाकार प्रियंका चोपड़ा ने इससे पहले वेस्ट देशों में ब्राउन गर्ल्स के करियर बनाने के बारे में बात करते हुए एक भारतीय समाचारपत्र को इंटरव्यू में कहा था कि वह खुद को अभी तक कोई आइकन नहीं मानती हैं। हालांकि वह किसी दिन ऐसा बनना पसंद करेगी। अभिनेत्री ने यह भी कहा कि वह ऐसा इंसान बनना पसंद करेंगी जिस पर उनके देश को गर्व हो।

इसके आगे प्रियंका ने यह भी कहा था कि वह किशोरावस्था में चार-पांच साल तक अमेरिका में रही हैं और ये उनके जीवन के सबसे बेहतरीन साल थे। स्कूली शिक्षा के दौरान वह अकेली थीं जो ब्राउन गर्ल कही जाती थीं। प्रियंका ने बताया था कि वह चाहती हैं कि अमेरिका में ब्राउन यानी भूरे रंग के लोगों को आगे बढ़ने का मौका मिले। मालूम हो कि प्रियंका चोपड़ा को आखिरी बार रिचर्ड मैडेन के साथ  'सिटाडेल' टीवी सीरिज में देखा गया था। खबरें हैं कि वह अब दूसरे सीजन पर काम कर रही हैं।

Comments

Latest