Skip to content

दुबई में शराब के नशे में कार चलाना भारतीय शख्स को बहुत भारी पड़ गया!

आरोपी की उम्र 32 साल है। उसे शराब के नशे में कार चलाने और एक अन्य वाहन में टक्कर मारने के जुर्म में 25,000 दिरहम (पांच लाख 55 हजार रुपये) की सजा सुनाई गई है। घटना को अंजाम देने के बाद वह भाग गया था लेकिन पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से कार की पहचान करके कुछ ही घंटों में उसे गिरफ्तार कर लिया।

Photo by Greg Rosenke / Unsplash

दुबई में एक भारतीय पर 25,000 दिरहम (पांच लाख 55 हजार रुपये) का जुर्माना लगाया गया है। इस शख्स पर यह कार्रवाई शराब के नशे में कार चलाने और एक अन्य वाहन में टक्कर मारने के आरोप में की गई है। आरोपी शख्स की उम्र 32 साल है। आरोप है कि नशे में कार चलाते समय उसने कार पर अपना नियंत्रण खो दिया था। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर उसे गिरफ्तार किया।

आरोपी ने कथित तौर पर पुलिस के सामने स्वीकार किया है कि वह शराब के नशे में गाड़ी चला रहा था।

18 अगस्त को इस घटना को अंजाम देने के बाद यह शख्स वहां से भाग गया था लेकिन कैमरों में कार का नंबर दर्ज हो गया। इसके आधार पर पुलिस ने उसकी पहचान करते हुए कुछ ही घंटों के अंदर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान सामने नहीं आई है।  

This post is for paying subscribers only

Subscribe

Already have an account? Log in

Latest