भारत ने हिंद महासागर क्षेत्र में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता के तहत मालदीव को दो जहाज सौंपे हैं। भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को द्वीपीय देश में आयोजित कार्यक्रम में ये जहाज मालदीव को सौंपे। इन जहाजों में तेज गति वाला गश्ती जहाज और एक लैंडिंग क्राफ्ट असॉल्ट शिप शामिल है। ये दोनों जहाज भारत में बने हैं।
Delighted to handover a Fast Patrol Vessel and a Landing Craft Assault ship to Maldives today. It is a symbol of our shared commitment towards peace & security in the Indian Ocean Region. https://t.co/eGQhYbt7Br pic.twitter.com/ePWvJlNs5D
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) May 2, 2023
भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ इस कार्यक्रम में मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह और रक्षा मंत्री मरिया अहमद दीदी भी उपस्थित थे। मालदीव के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे राजनाथ सिंह ने हिंद महासागर क्षेत्र में शांति व सुरक्षा के प्रति भारत और मालदीव की साझा प्रतिबद्धता के प्रतीक के रूप में इन जहाजों को द्वीपीय देश को सुपुर्द किया।
बता दें कि गश्ती जहाज तेज गति से तटीय और अतटीय निगरानी करने में सक्षम है। इसे मालदीव के राष्ट्रीय रक्षा बलों में तटरक्षक जहाज के रूप में शामिल किया जा चुका है। इससे हिंद महासागर में नजर रखने में मालदीव को काफी मदद मिलेगी।
वहीं दूसरी तरफ भारत ने श्रीलंकाई वायुसेना को AN-32 प्रोपेलर भेंट किए हैं। भारतीय वायुसेना प्रमुख ने श्रीलंका के सशस्त्र बलों की क्षमता निर्माण के प्रति भारत की प्रतिबद्धता के तहत ये प्रोपेलर सौंपे हैं। इस दौरान भारत के एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी की श्रीलंका के शीर्ष सैन्य नेताओं से अहम मुलाकात हुई।
इस मुलाकात में चौधरी ने द्वीपीय देश में चीन के बढ़ते प्रभाव के बीच भारत-श्रीलंका के बीच लंबे समय से चली आ रही दोस्ती को याद किया और द्विपक्षीय महत्व के कई मामलों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।
#rajnathsingh #rajnathmaldives #indiamaldives #indiasrilanka #indiamaldivesship #IndianDiaspora #Diaspora #Indian #NewIndiaAbroad #IndiaAbroad