वन डे क्रिकेट की नंबर वन टीम बनने के बाद लगता है कि भारतीय क्रिक्रेट टीम में शादियों का सीजन चल रहा है। क्रिकेटर केएल राहुल के बाद अब अक्षर पटेल ने भी शादी रचा ली है। केएल राहुल की शादी बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी की बेटी और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी से हुई, वहीं अक्षर पटेल ने पेशे से डायटीशियन और न्यूट्रिशनिस्ट मेहा पटेल के साथ सात फेरे लिए हैं।
Best moment in life☺#MehaandAxar #AxarPatel #MehaPatel #AxarPatelWedding pic.twitter.com/C68pOaBvQY
— Meha Patel (@Meha2026) January 27, 2023
मेहा और अक्षर के लंबे समय से रिलेशन में होने की चर्चा थी। इस चर्चा को सच साबित करते हुए दोनों ने गुरुवार को वडोदरा में शादी रचा ली। टीम इंडिया के ऑलराउंडर अक्षर पटेल न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से ब्रेक लेकर अपनी शादी में पहुंचे।