Skip to content

बुजुर्ग चिंता न करें, उनसे अपनापन रखेगा भारतीय अमेरिकियों का यह संगठन

DDSC (देव दर्शन सीनियर केयर सेंटर) का उद्देश्य योगाभ्यास, जन्मदिन समारोह, संगीत कार्यक्रम, पिकनिक जैसे विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रदान करके वरिष्ठ नागरिकों के जीवन का उत्थान करना है। यह एक ऐसा सेंटर होगा, जहां विभिन्न जातीय समूहों के सभी वरिष्ठ सदस्य एक साथ आ सकेंगे, दोस्त बनाएंगे और आनंद लेंगे।

अमेरिका के इलिनोइस राज्य के बेन्सनविले स्थित मानव सेवा मंदिर में देव दर्शन सीनियर केयर सेंटर का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। गत 25 मार्च को हुए इस समारोह में संगठन की अध्यक्ष हेमा शास्त्री ने कहा कि यह किसी सपने के सच होने जैसा है। वो सपना जिसे साल 2006 में उनके दिवंगत ससुर डॉ. सीएल शास्त्री ने देखा था। इस संगठन की अध्यक्ष हेमा शास्त्री हैं, उपाध्यक्ष जीरा एथिंद्रा और कोषाध्यक्ष देवेश शास्त्री हैं। देव दर्शन सीनियर केयर सेंटर के इस उद्घाटन समारोह में भारतीय अमेरिकी कांग्रेसी राजा कृष्णमूर्ति मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए थे।

समारोह में भारतीय अमेरिकी कांग्रेसी राजा कृष्णमूर्ति मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए थे।

यह वास्तव में एक बेहतरीन शाम थी। देव दर्शन की पूरी टीम कार्यक्रम में उपस्थित थी। मानव सेवा मंदिर का ऑडिटोरियम लगभग 400 लोगों से खचाखच भरा हुआ था। डिनर और मीट एंड ग्रीट के दौरान प्रतिभाशाली कलाकार राजू बांकापुर द्वारा एक सुंदर बांसुरी की प्रस्तुति दी गई। समारोह में ऋचा चंद ने अपने उद्घाटन भाषण में अतिथियों का स्वागत किया और देव दर्शन मिशन वक्तव्य प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि DDSC (देव दर्शन सीनियर केयर सेंटर) का उद्देश्य योगाभ्यास, जन्मदिन समारोह, संगीत कार्यक्रम, पिकनिक जैसे विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रदान करके वरिष्ठ नागरिकों के जीवन का उत्थान करना है। यह एक ऐसा सेंटर होगा, जहां विभिन्न जातीय समूहों के सभी वरिष्ठ सदस्य एक साथ आ सकेंगे, दोस्त बनाएंगे और आनंद लेंगे।

प्रतिभाशाली कलाकार राजू बांकापुर की सुंदर बांसुरी प्रस्तुति
हेमा ने कार्यक्रम के दौरान संगठन के अन्य सदस्यों का भीपरिचय कराया।

कार्यक्रम की शुरुआत में हेमा शास्त्री के ससुर डॉ. सीएल शास्त्री को भावपूर्ण श्रद्धांजलि भी दी गई। संगठन की अध्यक्ष हेमा ने बताया कि डॉ. सीएल शास्त्री का जन्म 1927 में हुआ था। उन्होंने 4 साल की छोटी उम्र से ही संस्कृत सीखना शुरू कर दिया था। उन्होंने हमेशा मानव सेवा मंदिर के विस्तार को बढ़ावा दिया और 2008 तक मानव सेवा मंदिर में मुख्य पुजारी के रूप में कार्य किया। उसी वर्ष उन्होंने जलाराम मंदिर की भी स्थापना की। साल 2017 में अपने निधन तक उन्होंने आचार्य और ट्रस्टी के रूप में कार्य किया।

कांग्रेसी राजा कृष्णमूर्ति ने वरिष्ठ नागरिकों के सामाजिक स्वास्थ्य और कल्याण के महत्व पर जोर दिया।

वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेसी राजा कृष्णमूर्ति ने वरिष्ठ नागरिकों के सामाजिक स्वास्थ्य और कल्याण के महत्व पर जोर दिया और कहा कि निश्चित रूप से संगठन बुजुर्गों के सामाजिक स्वास्थ्य में बदलाव लाएगा। कृष्णमूर्ति ने संगठन को इस नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं भी दी।

हेमा ने कार्यक्रम के दौरान संगठन के अन्य सदस्यों का परिचय कराया और बताया कि अभि त्रिवेदी, अलका शर्मा, दीपा सावंत, जिग्नाबेन ठक्कर, कश्यप देसाई, मीना सावंत, नीलम देसाई, निखिल शाह, वीना मयानी, वीरेंद्रजीत संघ, विनीता गुलाबानी, विष्णु महाडेश्वर संगठन के सदस्य हैं। संगठन के सलाहकार समूह में अजीत सिंह, अजीत पंत, डॉ. अशोक शाह, डॉ. भरत बरई, डॉ. कमलेश अमीन, डॉ. रसिक शाह, डॉ. विजय प्रभाकर, जसबीर सुगा, मुकेश शाह, वंदना झिंगन हैं। स्वयंसेवी समिति में मीका शास्त्री, लक्ष्मण स्वामी, ज्योति शिरहट्टी, अनिका दुबे, पुष्पा सुरती, क्रिस ओलेश, कारमेन ओलेश, अमित देसाई, नीता पटेल, मितेशभाई हैं।

बता दें कि कार्यक्रम में FIA के अध्यक्ष और संस्थापक अध्यक्ष सुनील शाह औरउनकी पत्नी रीता शाह, IABC के अध्यक्ष अजीत सिंह और पत्नी जसपाल कौर, मार्केटिंग और वित्त गुरु डॉ. अजीत पंत, डॉ. रसिक शाह, डॉ. कमलेश अमीन, डॉ. भरत बरई और पत्नी पन्ना को भी आमंत्रित किया गया। सभी को उनके मूल्यवान समर्थन की मान्यता के लिए DDSC पुरस्कार प्राप्तसे भी सम्मानित किया गया था।

Comments

Latest