Skip to content

US में गैंग बनाकर किए एक के बाद एक फ्रॉड, भारतीय मूल के 9 अमेरिकियों पर शिकंजा

भास्कर सवानी (57) और निरंजन सवानी (51) लाइसेंसधारी डेंटिस्ट हैं। दोनों सवानी ग्रुप डेंटल प्रेक्टिसेज के मालिक और नियंत्रक हैं। अरुण सवानी (55) भी कंपनी के मालिकों में से एक है और आर्थिक मामले देखते हैं। ये तीनों भाई हैं।

अमेरिका में 12 लोगों पर कई तरह की धोखाधड़ी, फर्जीवाड़े और साजिश के आरोप लगाए गए हैं। इनमें 9 भारतीय-अमेरिकी और भारत के नागरिक हैं। मामला अमेरिकी राज्य पेन्सिलेवेनिया का है। इन पर डेंटल प्रैक्टिस और उससे संबंधित गोरखधंधे के जरिए लोगों को धोखा देने और सरकार के खिलाफ साजिश रचने का आरोप है। बताया गया है कि इन लोगों ने कई राज्यों में फर्जीवाड़े का जाल फैला रखा था।

अदालती दस्तावेजों में आरोप लगाया गया है कि इन 12 लोगों ने दंत चिकित्सा पद्धतियों और संबंधित कंपनियों (सवानी समूह) में शामिल होकर वीजा, स्वास्थ्य देखभाल, कर चोरी से जुड़े वायर फ्रॉड और मनी-लॉन्ड्रिंग किए। अमेरिका के न्याय विभाग के अनुसार छह लोगों को सवानी समूह से जुड़ी धांधली के लिए आरोपी बनाया गया है। बाकी तीन के ऊपर कानूनी अड़चन पैदा करने का आरोप है।

This post is for paying subscribers only

Subscribe

Already have an account? Log in

Latest