कुछ साल पहले भारतीय-अमेरिकी संगीतकार जननी कृष्णन-झा ने अपने जीवन का सबसे बड़ा जोखिम उठाया था। कलाकार बनने के अपने सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने हार्वर्ड लॉ स्कूल में दाखिला नहीं लिया। वह बे एरिया से लॉस एंजिलिस चली गईं और बस अपने लिए जीना शुरू कर दिया।
Castaway #9: Kaleb Gebrewold
— Pop Crave (@PopCrave) September 6, 2023
Age: 29
Hometown: Port Coquitlam, British Columbia
Current Residence: Vancouver, British Columbia
Occupation: Software sales#Survivor pic.twitter.com/par9rUdS7P
अब इस 24 वर्षीय गायिका और गीतकार को उसके संगीतमय नाम जे. माया के नाम से जाना जाता है। माया अब एक और चुनौती ले रही हैं। वह 27 सितंबर से CBS पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो 'सर्वाइवर' के 45वें सीजन में 17 नए प्रतियोगियों और एक वापसी करने वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं।
CBS के अनुसार अब ये 18 प्रतियोगी 10 लाख डॉलर की नकद पुरस्कार और लोन सर्वाइवर यानी एकमात्र उत्तरजीवी की उपाधि के लिए स्पर्धा में होंगे। नेटवर्क के अनुसार यह फिजी के मामानुका द्वीप समूह में फिल्माया जाने वाला लगातार 13वां सीजन है।
अपनी नई चुनौती को साझा करने के लिए माया ने सोशल मीडिया का सहारा लिया। एक फेसबुक पोस्ट में माया ने लिखा- जीवन से जुड़ा एक छोटा सा अपडेट: मुझे एक साहसिक यात्रा पर जाने का मौका मिला है। इसके बारे में मैं तब से सपना देख रही थी जब मैं बच्ची था!!!!! आप मुझे 'सर्वाइवर' के इस यानी 45वें सीजन में देख सकते हैं।
कैलिफोर्निया की मूल निवासी माया एक लोकप्रिय टिकटॉक स्टार हैं। वह अपने जीवन के बारे में बातचीत के वीडियो के साथ-साथ अपने पसंदीदा संगीत और गीतों के लिए प्रसिद्ध हैं। माया ने 2020 की शुरुआत में 'एड शीरन ने आज पास्ता बनाने में मेरी मदद की' वीडियो के साथ अपना टिकटॉक डेब्यू किया और फिर वह सबसे कम उम्र की विश्व पन चैंपियनों में से एक बन गईं।
वर्ष 2021 के अंत में उन्होंने एक युगल गान बनाया, जो 30 लाख से अधिक बार देखा गया। उनके जे.मायाम्यूजिक टिकटॉक अकाउंट पर 5 लाख फॉलोअर्स हो गए हैं। यही नहीं पिछले साल जनवरी में उनके ट्रैक 'अकिलिस हील' ने लोकप्रियता हासिल करना शुरू कर दिया। इसके चलते उन्हें Spotify पर महीने भर में 7 लाख श्रोता मिले।