Skip to content

दुनिया की नंबर 1 ताकत बनेगा भारत, दिग्गज कारोबारी दर्शन सिंह धालीवाल को भरोसा

दर्शन सिंह धालीवाल ने बताया कि हम इसी साल से पंजाब में इंडोर फार्मिंग शुरू करने जा रहे हैं। मतलब यह कि जलवायु को नियंत्रित करते हुए सब कुछ पैदा करना। खेती का यह तरीका भारतीय किसानों की जिंदगी बदलकर रख देगा। जो किसान पढ़े-लिखे नहीं हैं वे भी इस तरह से खेती कर सकते हैं।

दर्शन सिंह धालीवाल

भारतीय-अमेरिकी दर्शन सिंह धालीवाल अमेरिका में पेट्रोल के सबसे बड़े खुदरा व्यापारियों में से एक हैं और परोपकारी कार्यों से उनका पुराना नाता है। इस बार उन्हें प्रवासी भारतीय सम्मान से नवाजा गया है। प्रवासी भारतीय सम्मेलन में इंदौर आए दर्शन सिंह को भरोसा है कि भारत दुनिया की सबसे बड़ी ताकत बनेगा। प्रवासी भारतीय सम्मान, दुनिया में भारत की बढ़ती शक्ति और भारत में अपने कारोबार तथा परोपकारी क्रिया-कलापों के बारे में दर्शन सिंह ने इंडिया अब्रॉड से बात की।

प्रवासी भारतीय सम्मेलन में मेहमानों का स्वागत...

दर्शन सिंह कहते हैं कि मैं पहली बार इंदौर आया हूं और प्रवासी भारतीय सम्मान पाकर खुश हूं। जब हम अपने समाज के लिए निस्वार्थ भाव से अच्छा करते हैं और उसके बदले में कुछ प्राप्त होता है तो उत्साह मिलता है। मुझे लगता है कि संभवतः 2050 में भारत दुनिया में पहले स्थान पर होगा। भारत दुनिया की नंबर 1 ताकत बनेगा। ऐसा इसलिए कि बीते कुछ वर्षों में भारत बहुत बदल चुका है। बीते सात-आठ सालों मे सरकार बड़े बदलाव लेकर आई है।

This post is for paying subscribers only

Subscribe

Already have an account? Log in

Latest