Skip to content

भारतीय अर्थव्यवस्था पर WEF प्रमुख ब्रेंडे ने कही बड़ी बात, जताई उम्मीद

बोर्ग ने कहा कि ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था तक पहुंचने का लक्ष्य भारत के डिजिटलीकरण अभियान की देन है और यह अभियान दुनिया के लिए एक सफलता की कहानी है। जी20 शेरपा अमिताभ कांत ने कहा कि भारत 2016 में डेटा खपत में 1/23वें स्थान पर था लेकिन अब छलांग लगाकर पहले स्थान पर पहुंच गया है।

विश्व आर्थिक मंच के अध्यक्ष बोर्ग ब्रेंड। Image : twitter@Borge Brende

विश्व आर्थिक मंच (WEF) के अध्यक्ष बोर्ग ब्रेंडे ने कहा है कि भारत को ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने में 60 साल लग गए लेकिन अगले दो वर्षों में यह अगले ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है। नई दिल्ली में आयोजित भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) की बैठक के एक सत्र को संबोधित करते हुए बोर्ग ने यह उम्मीद जताई।

https://twitter.com/amitabhk87/status/1661953507921121280?cxt=HHwWgMDSjZ_6uJAuAAAA

बोर्ग ने कहा कि ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था तक पहुंचने का लक्ष्य भारत के डिजिटलीकरण अभियान की देन है और यह अभियान दुनिया के लिए एक सफलता की कहानी है। उन्होंने कहा कि 2022 से 2023 तक डिजिटल इन्फ्रा के लिए बजट में 25 प्रतिशत की वृद्धि हुई। यह पिछले कई वर्षों में डिजिटल बजट आवंटन के लिहाज से सर्वाधिक वृद्धि है।

Image : twitter@Borge Brende

WEF अध्यक्ष बोर्ग ने कहा कि इसी डिजिटलीकरण के कारण 77,000 स्टार्टअप और कई वैश्विक यूनिकॉर्न का निर्माण संभव हुआ। वह भारतीय थे जो पहले सिलिकॉन वैली चलाते थे और अब हमारे पास दुनिया पर राज करने के लिए भारतीय स्टार्टअप हैं। भारत को ट्रिलियन-डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने में 60 साल लगे लेकिन यह अगले दो वर्षों में अगले ट्रिलियन तक पहुंच सकता है। हालांकि बोर्गे ने आगाह किया निवेश के लिए केवल एक खुली अनुमानित नीति होने से देश को विकास की गति बनाए रखने में मदद मिलेगी बशर्ते लालफीताशाही से दूरी बनाकर रखी जाए।

जी20 शेरपा अमिताभ कांत ने कहा कि भारत 2016 में डेटा खपत में 1/23वें स्थान पर था लेकिन अब छलांग लगाकर पहले स्थान पर पहुंच गया है। भारत के दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था होने के बारे में बात करते हुए कांत ने कहा कि पिछले सात वर्षों में भारत ने 4 करोड़ घरों का निर्माण किया है। 11 करोड़ शौचालय बनाए हैं। 23 करोड़ पाइप से पानी के कनेक्शन दिये हैं और 2.5 अरब कोविड वैक्सीन बनाई हैं। कांत ने कहा कि जिस काम को करने के लिए 50 साल लगते भारत ने वह केवल 7 वर्षों में कर दिखाया। कांत ने कहा कि 133 देशों में तेज भुगतान प्रणाली तक नहीं है लेकिन डिजिटल परिवर्तन ने भारत में विकास को गति दी है।

#WorldEconomicForum #BorgeBrende # ConfederationOfIndianIndustry #IndianDiaspora #Diaspora #Indian #NewIndiaAbroad #IndiaAbroad

Comments

Latest