Skip to content

पाकिस्तानी जेल में बंद कैदियों की लिस्ट देकर भारत ने कहा, जल्द से जल्द रिहा करें

भारत ने साल 2008 में हुए एक समझौते के तहत यह अनुरोध किया है। इस समझौते के तहत दोनों देश हर साल एक जनवरी और एक जुलाई को एक-दूसरे के साथ पकड़े गए मछुआरों और असैन्य कैदियों की सूची साझा करते हैं।

भारत ने पाकिस्तान से उन 631 भारतीय मछुआरों व दो असैन्य कैदियों को रिहा करने और स्वदेश भेजने का आह्वान किया है जो अपनी जेल की सजाएं पूरी कर चुके हैं और जिनकी राष्ट्रीयता की पुष्टि हो चुकी है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान की हिरासत में रखे गए उन 30 मछुआरों और 22 असैन्य कैदियों को तत्काल राजनयिक पहुंच देने का भी आग्रह किया गया है जिनके बारे में माना जाता है कि वे भारतीय नागरिक हैं।

भारत ने साल 2008 में हुए एक समझौते के तहत यह अनुरोध किया है। इस समझौते के तहत दोनों देश हर साल एक जनवरी और एक जुलाई को एक-दूसरे के साथ पकड़े गए मछुआरों और असैन्य कैदियों की सूची साझा करते हैं। मंत्रालय ने बताया कि भारत ने वर्तमान में अपनी हिरासत में मौजूद उन 339 पाकिस्तानी असैन्य कैदियों और 95 मछुआरों की सूची साझा की है। इसी तरह पाकिस्तान ने अपने यहां हिरासत में लिए गए 51 असैन्य कैदियों और 654 मछुआरों की लिस्ट दी है जो भारतीय हैं या माना जा रहा है कि भारतीय हैं।

This post is for paying subscribers only

Subscribe

Already have an account? Log in

Latest