Skip to content

भारत से श्रीलंका आना-जाना होगा आसान, अगले महीने शुरू होने जा रही ये खास सेवा

श्रीलंका के पोर्ट, शिपिंग और सिविल एविएशन मंत्री निमाल श्रीपाला डिसिल्वा ने कहा कि बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक जाफना में कारोबारी गतिविधियों में शामिल रहते है। इस नई सेवा के शुरू होने से विदेशी राजस्व में बड़ा योगदान मिलने की उम्मीद है।

Photo by Chandan Chaurasia / Unsplash

भारत और श्रीलंका अगले महीने से एक पैसेंजर फेरी सेवा की शुरुआत करने जा रहे हैं। यह सेवा श्रीलंका के जाफना जिले में स्थित कांकेसंतुरई पोर्ट और भारत के पुडुचेरी के बीच चलेगी। श्रीलंका के पोर्ट, शिपिंग और सिविल एविएशन मंत्री निमाल श्रीपाला डिसिल्वा ने कहा है कि अगले साल जनवरी मध्य में फेरी सर्विस को शुरू करने के लिए व्यवस्थाएं की गई हैं। मंत्री के अनुसार भारत सरकार इस सेवा के लिए सहमति दे चुकी है।

दक्षिण भारत से श्रीलंका के त्रिंकोमाली और कोलंबो के लिए भी जल्द ही पैसेंजर ट्रांसपोर्ट सेवाओं की शुरुआत की जाएगी।

डिसिल्वा ने कहा कि बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक जाफना में कारोबारी गतिविधियों में शामिल रहते हैं। उन्हें इससे काफी मदद मिलेगी। इस नई सेवा के शुरू होने से विदेशी राजस्व में बड़ा योगदान मिलने की उम्मीद है। यह भारत जाने वाले बौद्ध तीर्थयात्रियों के लिए भी बहुत सुविधाजनक होगा। डिसिल्वा ने यह भी बताया कि दक्षिण भारत से श्रीलंका के त्रिंकोमाली और कोलंबो के लिए भी जल्द ही पैसेंजर ट्रांसपोर्ट सेवाओं की शुरुआत की जाएगी।  

This post is for paying subscribers only

Subscribe

Already have an account? Log in

Latest