Skip to content

दुनिया के सर्वश्रेष्ठ व्यंजनों में शाही पनीर भी, टॉप-3 डिश कौन-सी, जान लीजिए

टेस्ट एटलस के अनुसार 2022 में सर्वश्रेष्ठ व्यंजनों की वैश्विक सूची में इटली का खानपान पहले स्थान पर है। उसके बाद ग्रीस, स्पेन और जापान का नंबर रहा। भारत को पांचवां स्थान मिला है। यह रैंकिंग सामग्री, व्यंजन और पेय पदार्थों के लिए दर्शकों के वोटों पर आधारित है।

Photo by Kalyani Akella / Unsplash

बात जब खाने-पीने की हो तो दुनिया भर में व्यंजनों की बहुत सी वैरायटी ऐसी हैं, जिनका नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। अब बुल्गारिया की एक फूड वेबसाइट टेस्ट एटलस ने साल 2022 के दुनिया के सर्वश्रेष्ठ व्यंजनों की लिस्ट निकाली है। विश्व के बेस्ट कुज़ीन अवॉर्ड 2022 में भारत को 5वां स्थान मिला है। दुनिया की सबसे बेहतर पारंपरिक पकवानों की सूची में शाही पनीर भी शामिल है।

टेस्ट एटलस के अनुसार 2022 में सर्वश्रेष्ठ व्यंजनों की वैश्विक सूची में इटली का खानपान पहले स्थान पर है। उसके बाद ग्रीस, स्पेन और जापान का नंबर रहा। भारत को पांचवां स्थान मिला है। यह रैंकिंग सामग्री, व्यंजन और पेय पदार्थों के लिए दर्शकों के वोटों पर आधारित है। इसमें भारत को 4.54 अंक मिले हैं। भारत के बेस्ट रेटेड फूड में गरम मसाला, मलाई, घी, मक्खन, लहसुन नान, कीमा शामिल हैं। इस लिस्ट में कुल 460 आइटम हैं।

This post is for paying subscribers only

Subscribe

Already have an account? Log in

Latest