Skip to content

अफ्रीकी यूनियन के नेता एक सुर में बोले, भारत को मिले UNSC में स्थायी सीट

डिफेंस एक्सपो 2022 में अफ्रीकी यूनियन के नेताओं ने कई मसलों खासकर सीमा पार आतंकवाद, मानव तस्करी, उग्रवाद और साइबर सुरक्षा पर चर्चा की। उन्होंने हिंद महासागर को सर्वसुलभ रखने पर भी विचार-विमर्श किया। भारत-अफ्रीका रक्षा संवाद कार्यक्रम में 50 अफ्रीकी देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्थायी सीट के लिए भारत की दावेदारी का अफ्रीकी यूनियन के कई रक्षा मंत्रियों ने एकजुटता के साथ समर्थन किया है। भारत के गुजरात राज्य की राजधानी गांधीनगर में चल रही देश की सबसे बड़ी वार्षिक रक्षा प्रदर्शनी - डेफएक्सपो 2022 में अफ्रीकी यूनियन ने यह बात कही।

डेफएक्सपो 2022 में मंगलवार को अफ्रीकी नेताओं ने कई मुद्दों विशेष रूप से सीमा पार आतंकवाद, मानव तस्करी, उग्रवाद और साइबर सुरक्षा पर चर्चा की थी। उन्होंने हिंद महासागर को सभी के लिए सुलभ बनाए रखने पर भी विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम में रक्षा बलों के प्रशिक्षण पर भी चर्चा की गई।

This post is for paying subscribers only

Subscribe

Already have an account? Log in

Latest