Skip to content

इंडोनेशिया में प्रवासियों के बीच पीएम मोदी बोले, 2014 से पहले और अब के भारत में बड़ा अंतर

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया में भारतीय प्रवासियों के बीच कहा कि भारत आज डिजिटल लेनदेन, वैश्विक फिनटेक, आईटी आउटसोर्सिंग, स्मार्टफोन डेटा खपत और वैक्सीन निर्माण में नंबर वन है। ये इसलिए संभव हुआ है कि आज का भारत छोटा नहीं सोचता। आज भारत अभूतपूर्व पैमाने और गति से आगे बढ़ रहा है।

जी20 सम्मेलन में शामिल होने बाली पहुंचे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भारतीय प्रवासियों से भी मुलाकात की। इंडोनेशिया में प्रवासी भारतीयों से जुड़े कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि भारत 21वीं सदी में दुनिया के लिए एक उम्मीद की किरण है।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत के टैलेंट, टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और इंडस्ट्री ने दुनिया में अपनी एक पहचान बनाई है। 

पीएम मोदी ने कहा कि साल 2014 से पहले और 2014 के बाद के भारत के बीच एक बड़ा अंतर आया है। देश अब "अभूतपूर्व गति और पैमाने" पर आगे बढ़ रहा है। भारत दुनिया की सबसे तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है और कई क्षेत्रों में भारत ने पहला स्थान हासिल किया है।

This post is for paying subscribers only

Subscribe

Already have an account? Log in

Latest