Skip to content

न्यूयॉर्क में 30 अक्टूबर को निकलेगी 'भारत जोड़ो यात्रा', IOC-USA ने की ये खास अपील

भारत में कांग्रेस के नेता राहुल गांधी की पिछले डेढ़ महीने से जारी यात्रा के प्रति एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए इंडियन ओवरसीज कांग्रेस (अमेरिका) ने न्यूयॉर्क सिटी में भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन करने का फैसला किया है।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस (अमेरिका) की ओर से न्यूयॉर्क सिटी में 30 अक्तूबर को भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यात्रा दिन में 3 बजे शुरू होगी और टाइम्स स्क्वायर से यूनियन स्क्वायर तक का सफर तय करेगी। भारत में कांग्रेस के नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के प्रति एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए इस यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

भारत में राहुल गांधी की यात्रा डेढ़ महीने से जारी है। कांग्रेस के उदयपुर चिंतन शिविर में तय किया गया था कि नव संकल्प के तहत भारत जोड़ो यात्रा की जाएगी जिसका उद्देश्य जन-संपर्क और जन-संवाद के माध्यम से भारत को एक सूत्र में पिरोना होगा। तय किया गया था कि यह यात्रा गांधीजी के जन्मदिवस यानी 2 अक्तूबर से शुरू की जाएगी मगर बाद में 7 सितंबर से ही यात्रा शुरू करने का फैसला किया गया।

This post is for paying subscribers only

Subscribe

Already have an account? Log in

Latest