अमेरिका में भारतीय मूल के फिजिशियन डॉक्टरों की संस्था AAPI ने भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर कैपिटल हिल में कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें अमेरिकी संसद के दोनों सदनों के कई सांसद भी शामिल हुए।

वक्ताओं ने अमेरिका-भारत के अनोखे संबंधों का जिक्र किया और इसे और मजबूत बनाने की दिशा में काम करने का संकल्प लिया। उनका कहना था कि भारत की मजबूती का मतलब अमेरिका की मजबूती है। सांसदों ने भारतीय मूल के डॉक्टरों की उपलब्धियों और योगदान की भी सराहना की और अमेरिकी समुदाय की सेवा में सहयोग के लिए आभार जताया।