Skip to content

भूखों का पेट भर रहे HungerMitao को टच-ए-लाइफ का टैलहीरो अवॉर्ड

HungerMitao स्वैच्छिक कार्यकर्ताओं का एक जमीनी आंदोलन है जो अमेरिका में भूख को लेकर जागरूकता पैदा कर रहा है। आंदोलन को यह अवॉर्ड उसकी उत्कृष्ट सेवाओं और व्यापक असर के लिए दिया गया है। HungerMitao अभियान की शुरुआत राज आसव और अन्ना (आराधना) आसव ने की थी।

टच ए लाइफ फाउंडेशन की ओर से हंगर मिटाओ (HungerMitao) अभियान को टैलहीरो 2022 (TALHero 2022) अवॉर्ड देने की घोषणा की गई है। HungerMitao स्वैच्छिक कार्यकर्ताओं का एक जमीनी आंदोलन है जो अमेरिका में भूख को लेकर जागरूकता पैदा कर रहा है। आंदोलन को यह अवॉर्ड उसकी उत्कृष्ट सेवाओं और व्यापक असर के लिए दिया गया है।

HungerMitao अभियान की शुरुआत राज आसव और अन्ना (आराधना) आसव ने की थी। टच ए लाइफ की ओर से बताया गया कि इस आंदोलन के तहत अब तक 5 करोड़ लोगों को भोजन वितरण किया जा चुका है। अवॉर्ड की घोषणा के बाद राज ने एक लिंक्डइन पोस्ट में लिखा कि विश्व दयालुता दिवस (13 नवंबर) के अवसर पर इस सम्मान का मिलना वाकई शानदार है।

उन्होंने कहा कि अमेरिका में बसे 40 लाख भारतवंशियों की तरफ से इस सम्मान और पहचान को स्वीकार करते हुए हम हर्षित हैं। राज ने इस सम्मान के लिए टच ए लाइफ फाइंडेशन का शुक्रिया अदा किया जिसने गैर लाभकारी वर्ग में अभियान को टैलहीरो 2022 से रूप में चुना।  

इससे पहले 12 नवंबर को उत्तरी टेक्सास की HungerMitao संचालन परिषद के सदस्यों ने आंदोलन की पांचवीं वर्षगांठ पर उत्तरी टेक्सास फूड बैंक की ओर से गरीबों की भूख मिटाने के लिए भोजन-दान किया गया। कोंकणी समाज के बच्चों ने इस अभियान के लिए 1,250 डॉलर जमा किए।

समुदाय के नेता मुकेश परना के सहयोग से नॉर्थ टेक्सास फूड बैंक को 2,500 डॉलर का दान मिला।इस अभियान को चिन्मय मिशन का भी साथ मिला। भारतीय समुदाय के लोगों ने इस नेक काम में बड़ी संख्या में उत्साह के साथ भागीदारी की। अभियान में युवाओं ने भी बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।

Comments

Latest