Skip to content

अमेरिका में बर्फीले तूफान में भिड़े वाहन, ट्रक की टक्कर से हरियाणा के युवक की मौत

मनप्रीत सिंह हरियाणा के पेहवा के रहने वाले थे और हाल ही में क्वींस, न्यूयॉर्क आए थे। मनप्रीत के अंतिम संस्कार के लिए धन जुटाने और उनके माता-पिता को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए GoFundMe पर एक पेज बनाया गया है। इसके मुताबिक मनप्रीत अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे।

अमेरिका के पेनसिल्वेनिया राज्य में बर्फीले तूफान के बाद कई वाहन आपस में टकरा गए। इस दुर्घटना में भारत के हरियाणा रज्य के एक 26 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मनप्रीत सिंह हरियाणा के पेहवा के थे और हाल ही में क्वींस, न्यूयॉर्क आए थे।

स्थानीय मीडिया के अनुसार मध्य अटलांटिक क्षेत्र में बर्फीले तूफान के बाद यह हादसा हुआ। क्लेरियन काउंटी कोरोनर डैन शिंग्लेडेकर ने बताया कि दुर्घटना 24 दिसंबर को सुबह करीब 6.30 बजे क्लेरियन टाउनशिप में इंटरस्टेट-80 के पश्चिम में हुई। बताया जाता है कि जिस ट्रक ने मनप्रीत को टक्कर मारी, वह इंडियाना जा रहा था। दुर्घटना के बाद मनप्रीत को क्लेरियन के अस्पताल ले जाया गया, जहां सवेरे 8.58 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

This post is for paying subscribers only

Subscribe

Already have an account? Log in

Latest