Skip to content

H1B वीजा: अमेरिका जल्द ही शुरू करेगा लॉटरी का दूसरा राउंड

USCIS ने एक बयान में कहा कि हमने हाल ही में निर्धारित किया है कि हमें वित्त वर्ष 2024 के संख्यात्मक आवंटन तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त पंजीकरणों का चयन करने की आवश्यकता होगी।

अमेरिका के H1B वीजा का आवेदन करने वालों के लिए अच्छी खबर है। अमेरिकी संघीय आव्रजन एजेंसी USCIS ने घोषणा की है कि वह इस साल चयन प्रक्रिया के लिए दूसरा रांउड रखने वाला है। इसमें लॉटरी के जरिए आवेदकों का चयन होग। माना जा रहा है कि इसका सबसे अधिक लाभ भारतीय पेशेवरों को होने वाला है।

अमेरिकी नागरिकता और आव्रजन सेवा यानी यूएस सिटिजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विस (USCIS) ने गुरुवार को बताया कि वीजा के लिए इलेक्ट्रॉनिक पंजीकरण में पहले से जमा किए गए अतिरिक्त पंजीकरणों को वह यादृच्छिक चयन प्रक्रिया के लिए चयन करेगा।

One of warm October days in New York City.
 H1B वीजा एक गैर-आप्रवासी वीजा है जो अमेरिकी कंपनियों में विदेशी श्रमिकों को विशेष व्यवसायों में नियुक्त करने की अनुमति देता है। Photo by Nik Shuliahin 💛💙 / Unsplash

बता दें कि इससे पहले मार्च में USCIS ने वित्तीय वर्ष 2024 के H1B कैप के लिए सही ढंग से प्रस्तुत किए गए इलेक्ट्रॉनिक पंजीकरणों का प्रारंभिक यादृच्छिक चयन किया था। इसमें एडवांस डिग्री छूट के पात्र लाभार्थी भी शामिल थे।

USCIS ने बताया कि केवल वित्तीय वर्ष 2024 के लिए चयनित पंजीकरण वाले ये याचिकाकर्ता H1B कैप-विषय याचिका दायर करने के पात्र हैं। वित्त वर्ष 2024 के लिए चयनित पंजीकरण वाले लोगों के लिए प्रारंभिक फाइलिंग अवधि 1 अप्रैल 2023 से 30 जून 2023 तक थी।

मालूम हो कि H1B वीजा एक गैर-आप्रवासी वीजा है जो अमेरिकी कंपनियों में विदेशी श्रमिकों को विशेष व्यवसायों में नियुक्त करने की अनुमति देता है। इस वीजा के लिए सैद्धांतिक या तकनीकी विशेषज्ञता की आवश्यकता होती है। प्रौद्योगिकी कंपनियां भारत और चीन जैसे देशों से हर साल हजारों कर्मचारियों को नियुक्त करने के लिए इस वीजा पर निर्भर हैं।

USCIS ने एक बयान में कहा कि हमने हाल ही में निर्धारित किया है कि हमें वित्त वर्ष 2024 के संख्यात्मक आवंटन तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त पंजीकरणों का चयन करने की आवश्यकता होगी। जल्द ही हम यादृच्छिक चयन प्रक्रिया का उपयोग करके पहले से जमा किए गए इलेक्ट्रॉनिक पंजीकरणों में से अतिरिक्त पंजीकरणों का चयन करेंगे।

जानकारी के लिए बता दें कि यूएस कांग्रेस द्वारा आदेश दिया गया है कि USCIS एक वर्ष में अधिकतम 65,000 एच-1बी वीजा जारी कर सकता है। यह विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (STEM) विषयों में अमेरिकी विश्वविद्यालय से उच्च अध्ययन पूरा करने वाले विदेशी छात्रों के लिए अन्य 20,000 H1B वीजा भी जारी कर सकता है।

Comments

Latest