Skip to content

'धोखेबाज' विदेशियों की अब भारत में खैर नहीं, सरकार खोजेगी ठिकाना फिर करेगी रवाना

भारतीय गृह मंत्रालय के अनुसार 3.5 लाख से अधिक विदेशी ऐसे हैं जिनका वीजा खत्म हो गया है लेकिन वे देश छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं। इनमें से बहुतों का पता-ठिकाना नहीं है। विदेशी पर्यटकों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने जून 2021 में सु स्वागतम ऐप लॉन्च किया था।

वीजा खत्म हो जाने के बाद भी भारत में अवैध रूप से रह रहे 'धोखेबाज' विदेशियों की अब खैर नहीं। भारत सरकार जल्द ही एक अपग्रेडेड 'ट्रैक एंड डिपोर्ट' प्रणाली लागू करने वाली है जो विदेशियों की अवैध रिहाइश पर लगाम कसेगी। यही नहीं सरकार उन लोगों के साथ भी सख्ती से पेश आएगी जो अवैध तरीके से भारत में रहने वाले विदेशियों की मदद कर रहे हैं। उन पर गंभीर आपराधिक मामला दर्ज किया जाएगा।

गृह मंत्रालय के अनुसार 3.5 लाख से अधिक विदेशी ऐसे हैं जिनका वीजा खत्म हो गया है लेकिन वे देश छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं। इनमें से बहुतों का पता-ठिकाना नहीं है। विदेशी पर्यटकों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने जून 2021 में सु स्वागतम ऐप लॉन्च किया था। सरकार इस ऐप को अपग्रेड कर रही है ताकि निगरानी प्रणाली को अधिक कुशल और कारगर बनाया जा सके। इसके अलावा भी कई कदम उठाए जा रहे हैं।

This post is for paying subscribers only

Subscribe

Already have an account? Log in

Latest