Skip to content

GOPIO के महिला सम्मेलन में आधी आबादी को सशक्त बनाने के उपायों पर मंथन

GOPIO सेंट्रल जर्सी (CJ) चैप्टर का गठन 2008 में एक गैर-पक्षपातपूर्ण, धर्मनिरपेक्ष, नागरिक और सामुदायिक सेवा संगठन के रूप में किया गया था। GOPIO द्वारा पूर्वी ब्रंस्विक में महिला नेतृत्व और नेटवर्किंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें एडिसन के मेयर सैम जोशी भी शामिल हुए।

GOPIO (ग्लोबल ऑर्गनाइजेशन ऑफ पीपल ऑफ इंडियन ओरिजिन) सेंट्रल जर्सी की ओर से 11 दिसंबर को पूर्वी ब्रंस्विक में महिला नेतृत्व और नेटवर्किंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें 60 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में एडिसन के मेयर सैम जोशी भी शामिल हुए और GOPIO के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।

संवाद संत्र में स्वाभाविक तौर पर महिला सशक्तीकरण को केंद्र में रखा गया।

GOPIO-CJ (सेंट्रल जर्सी) की ओर से मीडिया से साझा की गई जानकारी के अनुसार पैनल में जिन छह महिलाओं को शामिल किया गया था वे दक्षिण एशिया में अपना एक अलग मुकाम रखती हैं। पैनल में कीर्ति मेहता (फाइनेंस आईटी प्रोग्राम मैनेजर), अपर्णा नदेंदला (शास्त्रीय नृत्य प्रशिक्षक), डॉ. लक्ष्मी नाथी और डॉ. ममता शाह (दोनों दंत चिकित्सक), रुचा शाह (मानव संबंध विशेषज्ञ) और स्वास्थ्य सेवाकर्मी ब्लिस वक्कलगड्डा शामिल थीं।

मुख्य वक्ता के रूप में उद्यमी सीमा जगतियानी ने बताया कि अपने कारोबार में कामयाबी की मंजिलें तय करने के दौरान उन्हें किन अड़चनों का सामना करना पड़ा। संवाद संत्र में स्वाभाविक तौर पर महिला सशक्तीकरण को केंद्र में रखा गया। जीवन और कारोबार से जुड़ी वे बातें और अनुभव साझा किए गए जो महिलाओं के जीवन पर असर डालते हैं। ऐसे अवसरों पर बात की गई जहां महिलाएं अपने मन की बात रख सकें और सामूहिक रूप से शक्तिसम्पन्न हो सकें। सम्मेलन में कामकाजी महिलाओं के हालात पर भी चर्चा की गई। कार्यस्थल की चुनौतियों और तमाम तरह के उत्पीड़न को लेकर विमर्श हुआ।  

कार्यक्रम की शुरुआत काव्या मेहता के गायन से हुई। इसके बाद श्रेया राचकोंडा ने भरतनाट्यम पेश किया। आरुही और अनुषा वक्कलगड्डा द्वारा प्रस्तुत महिलाओं को समर्पित एक गीत से कार्यक्रम का समापन हुआ। GOPIO सेंट्रल जर्सी (CJ) चैप्टर का गठन 2008 में एक गैर-पक्षपातपूर्ण, धर्मनिरपेक्ष, नागरिक और सामुदायिक सेवा संगठन के रूप में किया गया था।

Comments

Latest