Skip to content

GOPIO-CT ने नए साल के जश्न में चुनी नई टीम, मिल रिवर पार्क के लिए जुटाया फंड

नए साल की पार्टी में ही GOPIO-CT की नई टीम की घोषणा की गई। इस बार डॉ. जया दप्तरदार को संगठन की कमान सौंपी गई है। कार्यकारी उपाध्यक्ष के रूप में महेश झंगियानी, प्राची नारायण को उपाध्यक्ष, सुशांत कृष्णमूर्ति को सचिव तथा अश्विनी परसौद को सह सचिव चुना गया है।

ग्लोबल ऑर्गनाइजेशन ऑफ पीपल ऑफ इंडियन ओरिजिन- कनेक्टिकट चैप्टर (GOPIO-CT) ने अपने नए साल के जश्न में धन संचय अभियान भी चलाया। यह अभियान मिल रिवर पार्क के लाभार्थ था। मिल रिवर पार्क बच्चों और वयस्कों सहित सभी उम्र के लोगों के लिए साल भर तरह-तरह की गतिविधियों का आयोजन करता है।

इस अभियान के माध्यम से 5000 डॉलर की राशि पार्क की गतिविधियों के लिए जमा की गई। इस राशि से कई भारतीय त्योहार जैसे कि होली या फिर इंडिया डे पर होने वाले कार्यक्रमों का आयोजन पार्क में किया जाएगा। इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष अशोक निचानी का GOPIO-CT की सेवाओं लिए सम्मान किया गया। निचानी ने अध्यक्ष के रूप में 3 साल तक समुदाय की सेवा की।

This post is for paying subscribers only

Subscribe

Already have an account? Log in

Latest