Skip to content

नामी कंपनी मेसे स्टटगार्ट की भारतीय बाजार में दस्तक, क्रांतिकारी बदलाव का दावा

कंपनी ने एक भव्य समारोह में अपने भारतीय प्रवेश की घोषणा की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाराष्ट्र के कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, अन्य प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों, वाणिज्य दूतावासों, राजदूतों और कारोबारी दिग्गजों के साथ उपस्थित थे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाराष्ट्र के उद्यमिता मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा शामिल हुए। Image : NIA

वैश्विक व्यापार मेले की दिग्गज कंपनी मेसे स्टटगार्ट ने भारतीय बाजार में औपचारिक रूप से दस्तक दे दी है। इससे भारतीय बाजार के परिदृश्य में बदलाव आना तय माना जा रहा है। जर्मनी में 80 साल के ऐतिहासिक इतिहास से प्रेरणा लेते हुए मेसे स्टटगार्ट अपने साथ व्यापार मेलों और प्रदर्शनियों की विरासत लेकर आया है जो विभिन्न उद्योगों में व्यापार वृद्धि, ज्ञान विनिमय और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने में सहायक रहा है।

मेसे स्टटगार्ट के सीईओ रोलैंड ब्लेनरोथ ने अपनी योजनाओं का खुलासा किया। Image : NIA

कंपनी ने एक भव्य समारोह में अपने भारतीय प्रवेश की घोषणा की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाराष्ट्र के कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, अन्य प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों, वाणिज्य दूतावासों, राजदूतों और कारोबारी दिग्गजों के साथ उपस्थित थे।

भारतीय बाजार में कंपनी के विस्तार में इसकी सहायक कंपनी मेसे स्टटगार्ट इंडिया के लॉन्च के साथ-साथ तीन प्रमुख कार्यक्रमों की शुरूआत भी शामिल है। दावा किया जा रहा है कि ये प्रदर्शनियां भारत में व्यापार संचालन के तरीके में क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए तैयार हैं। प्रवेश के साथ ही भारत में DIDAC स्किल्स MOLDEX और FASTNEX की लॉन्चिंग इसी गरज के साथ की गई है।

इस अवसर पर कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा कि भारत और जर्मनी एक विशेष बंधन साझा करते हैं। दोनों देशों में बहुत कुछ समान है। जर्मनी लंबे समय से भारत का मित्र रहा है और मशीनरी तथा तकनीकी क्षेत्रों में उसकी विशेषज्ञता जगप्रसिद्ध है। भारत में एक विशाल कार्यबल है और हमें कौशल विकास के लिए मजबूत समर्थन की आवश्यकता है। इस नए सहयोग के माध्यम से हम मिलकर प्रदर्शनियों और कौशल विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाना चाहते हैं और बड़ी संख्या में लोगों को आकर्षित करना चाहते हैं।

मेसे स्टटगार्ट के सीईओ रोलैंड ब्लेनरोथ ने कहा कि हम मेसे स्टटगार्ट की उत्कृष्टता की विरासत को गतिशील भारतीय बाजार में लाकर रोमांचित हैं। भारत में हमारा प्रवेश व्यापार मेलों और प्रदर्शनियों की दुनिया में एक नए युग की शुरुआत का प्रतीक है। मेस्से स्टटगार्ट इंडिया के साथ अनंत संभावनाएं हैं। हम भारत में व्यवसाय, शिक्षा और कौशल विकास पर महत्वपूर्ण प्रभाव डालने के लिए समर्पित हैं।

Comments

Latest