Skip to content

जर्मनी में आने वाली है नौकरियों की बहार, 20 लाख खाली पदों से पस्त हो रहा है देश

सर्वे के अनुसार औद्योगिक सेक्टर की लगभग 58 फीसदी कंपनियों में कुशल कामगारों की कमी है। जर्मनी की पहचान कहे जाने वाले दो सेक्टर मशीन टूल्स और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री भी क्रमशः 67 फीसदी और 65 फीसदी कामगारों की कमी से जूझ रही हैं। इन्हें नए कुशल कर्मचारी नहीं मिल पा रहे हैं।

Photo by Hunters Race / Unsplash

जर्मनी में नई नौकरियों की बहार आने वाली है। देश में सर्वे करने के बाद एक प्रमुख संगठन का दावा है कि कर्मचारियों की कमी से उद्योग जगत बुरी तरह पस्त हो चुका है। देश में लगभग 20 लाख पद खाली पड़े हैं और उन्हें भरने के लिए सक्षम कर्मचारी नहीं मिल रहे हैं। जर्मन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (DIHK) के प्रेसिडेंट अचिन डेर्क्स ने दावा किया कि इन खाली पदों की वजह से कंपनियों को लगभग 100 अरब यूरो का संभावित नुकसान हो चुका है।

Photo by Roman Kraft / Unsplash

संगठन ने जर्मनी की लगभग 22 हजार कंपनियों पर सर्वे करके अपनी रिपोर्ट दी है। इसमें कहा गया है कि आधी से ज्यादा कंपनियों को कर्मचारियों की भर्ती में समस्याएं आ रही हैं। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। दरअसल जर्मनी में ये समस्या नई नहीं है। वहां की बूढ़ी होती आबादी और सरकारी नीतियों के चलते इंडस्ट्री, हॉस्पिटेलिटी, हेल्थ और कंस्ट्रक्शन जैसे सेक्टरों में कर्मचारियों की भारी कमी हो गई है। पिछले कुछ वर्षों में कोरोना की वजह से इस समस्या ने और भी गंभीर रूप ले लिया है।

This post is for paying subscribers only

Subscribe

Already have an account? Log in

Latest