फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन, शिकागो (FIA) ने 15 सितंबर को देशभक्ति के उत्साह के साथ भारत के 77वें स्वतंत्रता दिवस का उत्सव मनाया। भारत की आजादी के अमृत महोत्सव पर नेपरविले, आईएल के द मैट्रिक्स क्लब की फिजाओं में ऐ मेरे वतन के लोगो... की गूंज थी।

FIA के संस्थापक अध्यक्ष और चेयरमैन सुनील शाह, वर्तमान अध्यक्ष विनीता गुलाबानी, पूर्व अध्यक्ष नील खोत, संस्थापक और पूर्व अध्यक्ष ओंकार सिंह संघा और पूरे निदेशक मंडल के नेतृत्व में कार्यक्रम के पहले सत्र में देशभक्ति के माहौल से उपस्थित अतिथि मंत्रमुग्ध थे।

इसके बाद दूसरे सत्र में मिलिंद ओक द्वारा निर्देशित और मदन कुलकर्णी द्वारा संचालित सांगीतिक प्रस्तुति- साहिर लुधियानवी शो ने सबका मन मोह लिया। इस शो का निर्माण निशे एंटरटेनमैंट ने किया था। संगीत प्रस्तुति के बाद शानदार और स्वादिष्ट रात्रि भोज दिया गया।
FIA-Chicago Hosts A Spectacular Indian Independence Day Event With Poet Sahir Ludhiyanvi
— FIA USA (@fiausa2022) September 19, 2023
Asian Media USA ©
Chicago IL: The Federation of Indian Associations, Chicago (FIA) hosted a Spectacular and Grand celebration, “Ae Mere Watan” to commemorate India’s 77th Independence Day pic.twitter.com/9FsNWu8roU
कार्यक्रम की शुरुआत बोर्ड सदस्य और कोरियोग्राफर पीका मुंशी के भरतनाट्यम से हुई। इसके बाद सुनील शाह और विनीता गुलाबानी को स्वागत भाषण के लिए आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम में ओकब्रुक के मेयर लैरी हरमन ने FIA टीम को पुरस्कार वितरित किये। दीप प्रज्ज्वलन के समय अमेरिकी और भारतीय राष्ट्रगान हुआ। शिकागो की मशहूर गायिका नीपा शाह ने ...ऐ मेरे प्यारे वतन गाना गाया।
FIA अध्यक्ष एवं संस्थापक अध्यक्ष सुनील शाह ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण हमें सितंबर में स्वतंत्रता दिवस मनाना पड़ा लेकिन मातृभूमि के प्रति उत्साह, प्रेम और शहीदों को श्रद्धांजलि एक दिन अथवा एक महीने तक सीमित नहीं होनी चाहिए। यह तो हर दिन होना चाहिए। शाह ने टीम के सदस्यों, सलाहकार बोर्ड के सदस्यों और प्रायोजकों को उनके निरंतर समर्थन के लिए धन्यवाद दिया और साथ ही वर्तमान अध्यक्ष विनीता की निष्ठा और प्रतिबद्धता को भी सराहा।
मंच पर स्कॉट वेहरली, मेयर नेपरविले का सत्कार किया गया। उसके बाद FIA सलाहकार बोर्ड के सदस्यों ऐश्वर्या शर्मा, अजित सिंह, अनिल लूम्बा, आशा ओरस्कर, भूपेन्द्र बेरी, ब्रिज शर्मा, हितेश भट्ट, जसबीर सुगा, कीर्ति रिवोरी, मनीष गांधी, नाग जयसवाल, पिंकी ठक्कर, प्रदीप शुक्ला, सुरेश बोदीवाला, सैयद हुसैनी, विनोज़ चनामोलू और योगी भारद्वाज का स्वागत किया गया। FIA के पूर्व अध्यक्षों सुनील शाह, ओंकार सांगा, रीता सिंह, धितु भागवाकर, मुकेश शाह, नील खोत, निनाद दफ्तरी, गुरुमीत सिंह और हितेश गांधी को भी मंच पर आमंत्रित कर सम्मानित किया गया।