Skip to content

अमेरिका में पंजाबी बयार: इस राज्य ने फरवरी को घोषित किया 'पंजाबी भाषा माह'

कम ही लोग जानते होंगे कि पंजाबी दुनिया की नौवीं सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है।दुनिया भर में 113 मिलियन से अधिक लोग पंजाबी बोलते हैं। पंजाबी को भारत, पाकिस्तान, ब्रिटेन और कनाडा में आधिकारिक भाषाओं में से एक के रूप में मान्यता प्राप्त है।

वर्जीनिया में आयोजित पंजाबी मेला file pic

अमेरिका में रहने वाले पंजाबी समुदाय के लोगों के लिए गर्व के साथ ही खुशी की खबर है। अमेरिकी राज्य इलिनोइस के शासन ने समुदाय के लिए अलग तरह की सौगात दी है। इलिनोइस के गवर्नर जेबी प्रित्जकर ने फरवरी 2023 को राज्य में 'पंजाबी भाषा महीना' घोषित किया है। अमेरिका में पंजाबी बोलने वाले 750,000 से अधिक लोगों में से 50,000 इलिनोइस में रहते हैं।

पिछले साल आयोजित रंगीला पंजाब उत्सव की एक झलक...

कम ही लोग जानते होंगे कि पंजाबी दुनिया की नौवीं सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। इसकी उत्पत्ति अविभाजित भारत-पाकिस्तान के पंजाब क्षेत्र में 7वीं शताब्दी के आसपास हुई थी। दुनिया भर में 113 मिलियन से अधिक लोग पंजाबी बोलते हैं। पंजाबी को भारत, पाकिस्तान, ब्रिटेन और कनाडा में आधिकारिक भाषाओं में से एक के रूप में मान्यता प्राप्त है। मलेशिया, पूर्वी अफ्रीकी देशों, संयुक्त अरब अमीरात, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में भी पंजाबियों की महत्वपूर्ण उपस्थिति है।

This post is for paying subscribers only

Subscribe

Already have an account? Log in

Latest