Skip to content

नामी अभिनेता माइकल डगलस को 'सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड'

इस अभिनेता का भारत से प्रेम जग-जाहिर है। वह जब-तब भारत और भारतीय फिल्मों के प्रति अपने प्यार के बारे में खुलासा करते रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि फिल्म अंतरराष्ट्रीय भाषा है। माइकल डगलस को सिनेमा में उनके योगदान के लिए 76वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में मानद पाम डी'ओर से भी सम्मानित किया गया था।

भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) में हॉलीवुड अभिनेता और जाने-माने निर्माता माइकल डगलस को 'सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार' से नवाजा जाएगा। यह जानकारी भारत सरकार के केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने घोषणा की है। इस फिल्म महोत्सव का आयोजन 20 नवंबर से 28 नवंबर के बीच गोवा में किया जाएगा। गोवा में होने वाला यह आयोजन 54वां संस्करण है।

मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक्स (टि्वटर) पर लिखा, 'मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि महान हॉलीवुड अभिनेता और निर्माता माइकल डगलस को 54वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव गोवा में प्रतिष्ठित सत्यजीत रे एक्सीलेंस इन फिल्म लाइफटाइम पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।' उन्होंने लिखा, 'हमारे देश (भारत) के प्रति उनका गहरा प्रेम जगजाहिर है। हम दक्षिण एशिया के सबसे प्रमुख फिल्म महोत्सव में उनके साथ-साथ, उनकी पत्नी कैथरीन जेटा जोन्स और उनके बेटे का स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं।'

गौरतलब है कि वर्ष 2021 में भारत सरकार के उक्त मंत्रालय ने घोषणा की थी कि महान फिल्म निर्माता सत्यजीत रे की 100वीं जयंती को चिह्नित करने के लिए पूरे भारत और विदेशों में साल भर चलने वाले समारोहों का आयोजन किया जाएगा। मंत्रालय की तरफ से यह भी घोषणा की गई थी कि IFFI में 2021 से 'सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस इन सिनेमा' की शुरुआत की गई है और यह सम्मान सिनेमा जगत में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वालों को दिया जाएगा।

माइकल डगलस बेहद प्रचलत व्यक्तित्व हैं। वह फिल्मों और टेलीविजन के एक अमेरिकी अभिनेता और निर्माता हैं। उन्हें एक एमी, एक गोल्डन ग्लोब और दो एकेडमी अवार्ड्स (पहला 1975 की सर्वश्रेष्ठ फिल्म वन फ़्लियु ओवर द कुकूज़ नेस्ट के निर्माता के रूप में और 1987 में वॉल स्ट्रीट में उनकी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के रूप में) से सम्मानित किया गया था। 2009 में डगलस ने एएफआई जीवन उपलब्धि पुरस्कार प्राप्त किया। आपको बता दें कि इसी वर्ष कुछ माह पूर्व माइकल डगलस का कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 में भारतीय मंडप द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उन्होंने भारतीय मंडप का कार्यभार संभाला था और उपस्थित लोगों को संबोधित भी किया। मंडप में उनका अभिनंदन भी किया गया था।

फिल्म इंडस्ट्री के सहयोगियों के साथ डगलस। @KDouglasMichael

इस अभिनेता का भारत से प्रेम जग-जाहिर है। वह जब-तब भारत और भारतीय फिल्मों के प्रति अपने प्यार के बारे में खुलासा करते रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि फिल्म अंतरराष्ट्रीय भाषा है। माइकल डगलस को सिनेमा में उनके योगदान के लिए 76वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में मानद पाम डी'ओर से भी सम्मानित किया गया था। इस महोत्सव में अभिने उन्होंने कहा था कि कान्स में होना हमेशा ताजी हवा का झोंका है, जिसने लंबे समय से साहसी रचनाकारों, कलात्मक दुस्साहस और कहानी कहने में उत्कृष्टता के लिए एक अद्भुत मंच प्रदान किया है। माइकल के अनुसार वर्ष 1979 में द चाइना सिंड्रोम के लिए यहां पहली बार आने से लेकर मेरे सबसे अधिक समय तक 2013 में बिहाइंड द कैंडेलब्रा के हालिया प्रीमियर ने मुझे हमेशा याद दिलाया है कि सिनेमा का जादू सिर्फ उसमें नहीं है जो हम स्क्रीन पर देखते हैं, बल्कि दुनिया भर के लोगों को प्रभावित करने की इसकी क्षमता में है।

Comments

Latest