Skip to content

गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि मिस्र के राष्ट्रपति 24 जनवरी को पहुंचेंगे भारत

2022-23 में भारत की जी-20 की अध्यक्षता के दौरान मिस्र को भी 'अतिथि देश' के रूप में आमंत्रित किया गया है। गणतंत्र दिवस परेड में मिस्र की सेना का एक सैन्य दल भी भाग लेगा।

भारत के 74वें गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के लिए मिस्र अरब गणराज्य के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी 24 जनवरी को भारत पहुंचेंगे। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें इस बार के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया था। दरअसल मिस्र और भारत इस साल राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष भी मना रहे हैं। इस मायने में यह अहम है।

गणतंत्र दिवस परेड में मिस्र की सेना का एक सैन्य दल भी भाग लेगा।

भारत के विदेश मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मिस्र के राष्ट्रपति के साथ पांच मंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों सहित एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आएगा। दरअसल 2022-23 में भारत की जी-20 की अध्यक्षता के दौरान मिस्र को भी 'अतिथि देश' के रूप में आमंत्रित किया गया है।

This post is for paying subscribers only

Subscribe

Already have an account? Log in

Latest