Skip to content

भारतीय रक्षा मंत्री ने इस देश में प्रवासियों को बताई मेक इंडिया की अहमियत

राजनाथ सिंह की यात्रा किसी भारतीय रक्षा मंत्री की इस अफ्रीकी देश की पहली यात्रा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अबुजा में नाइजीरिया के निर्वाचित राष्ट्रपति बोला अहमद टीनूबु के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया।

राजनाथ सिंह (दाएं) नाइजीरिया की यात्रा करने वाले पहले भारतीय रक्षा मंत्री हैं। (फोटो साभार सोशल मीडिया)

भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिवसीय यात्रा पर रविवार को नाइजीरिया पहुंचे। उन्होंने प्रवासी भारतीयों के साथ संवाद किया। इस दौरान तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था और सरकार के प्रगतिशील प्रयासों के कारण वैश्विक मंच पर भारत के बढ़ते महत्व पर प्रकाश डाला।

https://twitter.com/DefenceMinIndia/status/1663222917256327168

राजनाथ सिंह की यात्रा किसी भारतीय रक्षा मंत्री की इस अफ्रीकी देश की पहली यात्रा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अबुजा में नाइजीरिया के निर्वाचित राष्ट्रपति बोला अहमद टीनूबु के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया। रक्षा मंत्री के प्रतिनिधिमंडल में रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा, हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) और गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (जीएसएल) के शीर्ष अधिकारी  भी शामिल हैं।

राजनाथ सिंह ने अबुजा में भारतीय उच्चायोग द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में नाइजीरिया में रहने वाले भारतीय प्रवासियों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने 'आत्मनिर्भर' पर सरकार के ध्यान और 'मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड' के उद्देश्य को प्राप्त करने की दिशा में हाल के वर्षों में रक्षा निर्यात में हुई महत्वपूर्ण प्रगति पर जोर दिया। राजनाथ ने तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के कारण विश्व मंच पर भारत के बढ़ते महत्व पर भी प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में न केवल अबुजा से बल्कि नाइजीरिया के लागोस जैसे अन्य शहरों से भी भारतीय समुदाय के सदस्यों ने भाग लिया। राजनाथ ने नाइजीरिया में भारतीय समुदाय के सकारात्मक योगदान की सराहना की। इसके बाद राजनाथ ने भारतीय उच्चायुक्त द्वारा आयोजित रात्रिभोज में मुख्य न्यायाधीश और कार्यवाहक रक्षा मंत्री सहित नाइजीरियाई हस्तियों से भी बातचीत की।

बता दें कि नाइजीरिया में 50,000 से अधिक भारतीय रहते हैं। वहां पर भारतीय स्वामित्व वाली या संचालित कंपनियां और व्यवसाय देश के सबसे बड़े नियोक्ताओं में से हैं।

#rajnathsingh #rajnathnigeria #indiansabroad #IndianDiaspora #Diaspora #Indian #NewIndiaAbroad #IndiaAbroad

Comments

Latest