Skip to content

बेटी की शादी में भारत गए NRI की हत्या कर जला दिया शव, आरोपी दंपती गिरफ्तार

वारदात का शिकार वरिंदर सिंह राठौड़ (50) श्रीलंका में सुपरवाइजर का काम करते थे। वह अपनी बेटी की शादी के सिलसिले में भारत आए थे। उसी दौरान उनकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने नृशंस हत्या के आरोप में रोहित बावरी (23) और उसकी पत्नी जैस्मीन (23) को गिरफ्तार किया है।

भारत में एक प्रवासी भारतीय की हत्या के आरोप में राजस्थान की श्रीगंगानगर पुलिस ने पंजाब के अबोहर से एक पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। दोनों पर श्रीलंका में सुपरवाइजर का काम करने वाले वरिंदर सिंह राठौड़ (50) की बेरहमी से हत्या करने और प्लास्टिक के बक्से में रखकर शव को जलाने का आरोप है। वारदात के बाद दोनों अबोहर में जाकर छिप गए थे, जहां से पुलिस ने उन्हें धर दबोचा।

नृशंस हत्या के आरोप में रोहित बावरी (23) और उसकी पत्नी जैस्मीन (23) को गिरफ्तार किया गया है।

एडिशनल एसपी सतनाम सिंह मेहंदीरत्ता ने मीडिया को बताया कि वारदात का शिकार वरिंदर सिंह राठौड़ (50) श्रीलंका में सुपरवाइजर का काम करते थे। वह अपनी बेटी की शादी के सिलसिले में भारत आए थे। उसी दौरान उनकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने नृशंस हत्या के आरोप में रोहित बावरी (23) और उसकी पत्नी जैस्मीन (23) को गिरफ्तार किया है। जैस्मीन श्रीगंगानगर में एक आर्केस्ट्रा में डांसर का काम करती थी।

This post is for paying subscribers only

Subscribe

Already have an account? Log in

Latest