Skip to content

वसुधैव कुटुम्बकम- दुनिया के भविष्य को आकार देने के लिए भारत-जापान ने मिलाए हाथ

भारत के केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने जापान के पर्यावरण मंत्री अकिहिरो निशिमुरा से मुलाकात में कहा कि भारत और जापान चक्रीय अर्थव्यवस्था और संसाधन दक्षता, कम कार्बन प्रौद्योगिकी, हरित हाइड्रोजन सहित अन्य क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत कर सकते हैं।

जहां एक तरफ इस वर्ष भारत जी20 की अध्यक्षता कर रहा है तो वहीं जापान जी7 की। गुरुवार को जापान के पर्यावरण मंत्री अकिहिरो निशिमुरा से भारत के केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने मुलाकात के दौरान कहा कि यह एक अनूठा अवसर है जब भारत और जापान 'वसुधैव कुटुम्बकम' की दिशा में दुनिया के भविष्य को एक आकार दे सकते हैं। 'वसुधैव कुटुम्बकम इस बार जी20 की थीम भी है।

जापान के पर्यावरण मंत्री अकिहिरो निशिमुरा के साथ द्विपक्षीय बैठक में यादव ने कहा कि भारत की जी-20 अध्यक्षता के दौरान कई मंत्रालयों और विभागों में काम करने वाले सभी कार्यकारी समूहों के लिए LiFE महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं में से एक है। यादव ने भारत में नई तकनीक लाने के लिए जापान द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की।

This post is for paying subscribers only

Subscribe

Already have an account? Log in

Latest