मध्य इंग्लैंड के वोल्वरहैम्पटन में एक ब्रिटिश सिख टैक्सी ड्राइवर की ड्यूटी के दौरान हत्या कर दी गई। इस मामले में टॉमाज़ मार्गोल नाम के व्यक्ति को आरोपी बनाया गया है। शहर की नाइन एल्म लेन में अनख सिंह (59) चोट लगने के बाद गंभीर हालत में मिले थे। बाद में उनकी मौत हो गई।

वेस्ट मिडलैंड पुलिस ने बताया कि अनख की हत्या के आरोप में टॉमाज़ मार्गोल को इस महीने की शुरुआत में वोल्वरहैम्पटन जज के सामने पेश किया गया था। अनख का पोस्टमार्टम भी किया गया लेकिन खास जानकारी सामने नहीं आई। बताया गया कि जिस समय अनख की हत्या हुई, वह भाड़े पर एक प्राइवेट टैक्सी चला रहे थे।